इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिलेगा। खबर है कि आकाशदीप को चौथे टेस्ट मैच में आराम दिया जा सकता है। वहीं, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चोटिल हो गए हैं, जिसके कारण उनका खेलना मुश्किल है।
मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया में बदलाव हुआ है। खबरों के अनुसार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चोट के कारण इस अहम मुकाबले से बाहर हो गए हैं, जिसके कारण टीम ने नए खिलाड़ी को शामिल किया है। ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए अंशुल कम्बोज की एंट्री हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार अर्शदीप सिंह 17 जुलाई को अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके बाएं हाथ में चोट लगी थी जब वह एक ड्राइव को रोकने की कोशिश कर रहे थे। चोट इतनी गहरी थी कि उन्हें मेडिकल मदद की ज़रूरत पड़ी और उनके हाथ पर टांके लगाने पड़े। जानकारी के अनुसार अर्शदीप को ठीक होने में करीब 10 दिन का समय लग सकता है, जिसके कारण वह चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
अर्शदीप की जगह तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है। 24 साल के अंशुल हाल ही में इंडिया-ए की ओर से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो फर्स्ट क्लास मुकाबले खेल चुके हैं। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। अंशुल घरेलु क्रिकेट में हरियाणा के लिए खेलते हैं। उन्होंने 24 फर्स्ट क्लास मैचों में 79 विकेट लिए हैं। बल्लेबाजी में भी उन्होंने 486 रन बनाए हैं।
अभी यह देखना होगा कि अंशुल कंबोज को चौथे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है या नहीं। उन्होंने IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 8 मुकाबलों में 8 चटकाए थे।
अब यह सवाल उठता है कि क्या टीम इंडिया इस बदलाव के बावजूद अपना तेज गेंदबाजी आक्रमण उतनी धार के साथ पेश कर पाएगी? जसप्रीत बुमराह की वापसी राहत देने वाली है, लेकिन आकाशदीप को आराम दिए जाने की खबर है। वहीं, अर्शदीप का बाहर होना एक चुनौती है।
मैनचेस्टर की पिच पर स्विंग और सीम दोनों को मदद मिलती है। ऐसे में अंशुल कंबोज को मौका मिलना भारत के लिए एक अवसर और चुनौती दोनों हो सकता है।
टीम इंडिया इस सीरीज में 2-1 से पीछे है।
🚨 UPDATES ON TEAM INDIA 🚨 [Pratyush Raj from TOI]
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 20, 2025
- Bumrah set to play the 4th Test.
- Akash Deep likely to be rested for the 4th Test.
- Kamboj has joined Indian team. pic.twitter.com/c0KX4zrSrg
एशिया कप 2025: क्या सूर्यकुमार यादव होंगे टीम इंडिया के कप्तान? संभावित 15 सदस्य टीम की झलक
कांवड़ यात्रा के बाद उपद्रवियों के लगेंगे पोस्टर, सीएम योगी ने दी चेतावनी
मेरे लिए देश सबसे पहले : शिखर धवन ने तोड़ी पाकिस्तान की अकड़, कहा - नहीं खेलूंगा एक भी मैच
सूरत में सनसनी: मावा लेने भेजा, खुद ट्रक के नीचे कूदा, CCTV में कैद मौत!
भंडारे में हाथी का तांडव: ट्रैक्टर पलटा, बाइक तोड़ी, मची चीख-पुकार!
मैं इकरा से निकाह कुबूल फरमाता हूं, ओवैसी मुझे जीजा कहेंगे - करणी सेना उपाध्यक्ष का विवादित वीडियो
किराना हिल्स पर अटैक! पाकिस्तान को चेतावनी देकर भारत ने छोड़ा, क्या थे संकेत?
मुंबई आओ, समुंदर में डुबो-डुबो कर मारेंगे : राज ठाकरे का निशिकांत दुबे को करारा जवाब
लंदन के इस्कॉन रेस्टोरेंट में चिकन खाकर शख्स ने मचाया बवाल, नस्लवाद का आरोप
ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तानी परमाणु ठिकाने को बनाया निशाना, सैटेलाइट तस्वीरें हुईं सार्वजनिक