मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मेरठ में कांवड़ यात्रा पर पुष्प वर्षा की और यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यात्रा में विघ्न डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा और यात्रा समाप्त होने के बाद उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके पोस्टर लगाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने मोदीपुरम में शोभित विश्वविद्यालय के बाहर कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। उन्होंने कांवड़ मार्ग का हवाई निरीक्षण भी किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए शासन और प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी विघ्न पैदा करने का प्रयास करेगा, उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
उन्होंने कहा कि उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस दस्ते तैयार हैं और कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके पोस्टर लगाने का काम भी होगा।
मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरनगर में भी पुष्प वर्षा की और शिव चौक पर हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूल बरसाए।
उन्होंने कहा कि सावन मास में लाखों शिवभक्त हरिद्वार से पावन गंगाजल लेकर भगवान शिव के विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व इस पवित्र यात्रा को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कांवड़ संघों और शिवभक्तों से ऐसे उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें बेनकाब करने और प्रशासन को तत्काल सूचना देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पूरे मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और यात्रा पूरी होने के बाद उपद्रवियों की पहचान कर उनके पोस्टर सार्वजनिक किए जाएंगे। उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि कांवड़ यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन के लिए सरकार, प्रशासन, स्वयंसेवी संगठनों और धार्मिक संस्थाओं ने व्यापक व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए पूरा प्रशासन तैनात है।
उन्होंने शिवभक्तों से यात्रा के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले ऐसी पवित्र यात्राओं को प्रोत्साहन नहीं मिलता था, बल्कि उन्हें बाधित किया जाता था।
उन्होंने कहा कि यदि किसी को उपद्रवियों की जानकारी मिले तो वह स्वयं कानून हाथ में लेने के बजाय प्रशासन को सूचना दें।
*शिव का वंदन...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 20, 2025
सनातन, श्रद्धा एवं भारत की एकता का अभिनंदन...
देवाधिदेव महादेव सबका कल्याण करें।
हर हर महादेव! pic.twitter.com/zMl5VmtW29
भारत बनाम पाकिस्तान: कब और कहाँ देखें हाईवोल्टेज मुकाबला?
तेल की एक-एक बूंद का हिसाब! महिला का देसी जुगाड़ सोशल मीडिया पर वायरल
बवाल! लंदन के इस्कॉन रेस्टोरेंट में चिकन खाने पर हंगामा, वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग
कौन है वो संदिग्ध महिला? बीजेपी नेता हत्याकांड में अवैध संबंध के एंगल से जांच
यदि भारत ही मर गया तो फिर कौन जिंदा रहेगा? कांग्रेस की वफादारी पर शशि थरूर का बड़ा बयान
फोटो के चक्कर में मां ने बच्ची को नदी में धकेला!
WCL 2025 में रोमांच की पराकाष्ठा! बॉल आउट से हुआ मैच का फैसला
रूस के भीषण हमलों के बाद जेलेंस्की के तेवर नरम, पुतिन को दिया शांति का प्रस्ताव
क्या 25 साल की लड़की चार जगह...? संत अनिरुद्धाचार्य के विवादित बयान से बवाल
वही विरोधी टीम है... क्या इस बार बदला लेंगे? रैना का सीधा जवाब