ऋषभ पंत का बल्ला इंग्लैंड की धरती पर खूब गरज रहा है। वो इस वक्त टीम इंडिया में उपकप्तान की भूमिका बखूबी निभा रहे हैं।
उन्होंने अब तक तीन मैच की कुल 6 पारियों में 70 के बेहतरीन औसत के साथ 607 रन बना दिए हैं। हडिंग्ले में ऋषभ ने शानदार बल्लेबाजी की थी और दोनों पारियों में शतक लगाया था।
लॉर्ड्स टेस्ट मुकाबले के दौरान चोटिल होने के बावजूद उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी। अब चौथे टेस्ट में उनके खेलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर पंत के पास टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। वो वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ सकते हैं।
सफेद बॉल क्रिकेट में छक्के लगाने का महत्व ज्यादा होता है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में भी छक्के लगाने का अपना अलग महत्व है। पंत टी20 क्रिकेट में जमकर छक्के लगाते हैं।
टेस्ट क्रिकेट में भी ऋषभ पंत भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।
पंत अबतक टेस्ट क्रिकेट में कुल 88 सिक्स लगा चुके हैं। चौथे टेस्ट मैच में अगर वो कुछ 3 छक्के लगाते हैं, तो फिर वो टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 90 छक्के लगाए हैं, जो भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा 88 सिक्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
पंत को रोहित का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक और सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तीन छक्कों की जरूरत है। उनके लिए मैनचेस्टर में तीन छक्के लगाना कोई बड़ी बात नहीं है।
RISHABH PANT NEEDS JUST 3 MORE SIXES TO CREATE HISTORY 🥶 pic.twitter.com/isbFKLMd4N
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 20, 2025
दिनदहाड़े रेलवे स्टेशन पर सीआरपीएफ जवान की पिटाई, कांवड़ियों का क्रूर हमला - वीडियो वायरल!
आस्था की आड़ में गुंडागर्दी: मिर्जापुर स्टेशन पर कांवड़ियों ने CRPF जवान को पीटा!
भारत बनाम पाकिस्तान: कब और कहाँ देखें हाईवोल्टेज मुकाबला?
कांवड़ियों पर शख्स ने बरसाई लाठियां, मची भगदड़: वीडियो वायरल
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, नए खिलाड़ी की एंट्री, दो खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल!
करणी सेना अध्यक्ष का विवादित वीडियो: इकरा हसन से शादी और ओवैसी को जीजा कहने की बात!
क्या मोदी जी बताएंगे, उन 5 जहाजों का सच? ट्रंप के दावे पर राहुल का हमला
सूरत में सनसनी: मावा लेने भेजा, खुद ट्रक के नीचे कूदा, CCTV में कैद मौत!
टी20 इतिहास में पहली बार: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को किया शर्मसार, तस्कीन-मुस्ताफिजुर का कहर!
सीट चाहिए तो मराठी बोलो, वरना निकलो! मुंबई लोकल में भाषा पर बवाल