एक महिला के साथ हाल ही में एक अविश्वसनीय घटना घटी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला खुले में एक खटिया पर गहरी नींद में सो रही थी, तभी एक लंबा और खतरनाक सांप उसके ऊपर चढ़ गया और फन फैलाकर बैठ गया।
महिला को जब एहसास हुआ कि उसके ऊपर कुछ है, तो वह डर गई। लेकिन, उसने समझदारी दिखाते हुए हिलने-डुलने से परहेज किया, वरना सांप डरकर उसे काट सकता था। वह अपनी स्थानीय भाषा में मदद के लिए पुकारने लगी। सांप भी बड़े आराम से महिला के ऊपर बैठा रहा। पास में एक गाय का बछड़ा भी था जो सांप को बड़ी दिलचस्पी से देख रहा था।
भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी सुशांत नंदा ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, अगर यह आपके साथ होता तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होती? जानकारी के लिए बता दें, सांप कुछ मिनटों के बाद बिना किसी नुकसान के वहां से चला गया...
वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, यह बेहद खतरनाक है। मेरी तो हार्ट अटैक से ही जान निकल जाती। दूसरे ने कहा, मैं महिला की जगह होता तो भगवान शिव का नाम लेता और उनसे जान बचाने की विनती करता।
एक अन्य शख्स ने लिखा, महिला ने ये समझदारी अच्छी दिखाई कि वह हिली नहीं। यदि वह सांप को हाथ से फेंकती या हिलती तो वह डर जाता और उसे काट लेता। एक यूजर ने यह भी कहा, यकीन मानिए, इंसान जितना सांप से डरता है, उससे कहीं ज्यादा सांप इंसानों से डरता है। जब उसे डर महसूस होता है तभी वह हमला करता है। यहां महिला ने उसे डराया नहीं तो उसने कुछ नहीं किया।
When this happens, what would be your reaction??
— Susanta Nanda IFS (Retd) (@susantananda3) August 28, 2022
For information, the snake moved away after few minutes without out causing any harm…
(As received from a colleague) pic.twitter.com/N9OHY3AFqA
बारिश ने डाला खलल, इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया
भारत-पाक मैच रद्द: खिलाड़ियों का इनकार, आयोजकों की माफी!
वियतनाम में क्रूज जहाज डूबा, 37 की मौत, शोक की लहर
मुंबई आओ, समुंदर में डुबो-डुबो कर मारेंगे : राज ठाकरे का निशिकांत दुबे को करारा जवाब
सावन में कांवड़ियों का कहर: CRPF जवान की सरेआम पिटाई, वीडियो वायरल
WCL 2025: भारत-पाक मैच रद्द होने पर आयोजकों की माफी, असुविधा के लिए ईमानदारी से क्षमा चाहते हैं
भारत-पाकिस्तान मुकाबला रद्द, भारतीय खिलाड़ियों ने खेलने से किया इनकार
महाराष्ट्र के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ...किस बात पर भड़कीं सुप्रिया सुले?
पाकिस्तानी टीम की फिर इंटरनेशनल बेइज्जती! एक ही छोर पर पहुंचे दो खिलाड़ी, वीडियो देख रोक नहीं पाएंगे हंसी
जिम में अकड़ दिखाना पड़ा भारी, दीदी ने दिया करारा जवाब!