वियतनाम में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। पर्यटकों से भरा एक क्रूज जहाज डूब गया, जिसमें अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है।
यह दुखद घटना क्वांग निन्ह प्रांत के प्रसिद्ध हा लॉन्ग खाड़ी में हुई। जहाज एक भयंकर तूफान की चपेट में आ गया था।
बचाव अभियान अभी भी जारी है क्योंकि दर्जनों लोग लापता हैं। यह घटना शनिवार को दोपहर लगभग 1:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई।
अधिकारियों के अनुसार, जहाज एक शक्तिशाली तूफान से टकराया। दोपहर 2:05 बजे तक जहाज का संपर्क अधिकारियों से टूट गया और वह खाड़ी में डूब गया।
हादसे के समय जहाज में 48 यात्री सवार थे, जिनमें 24 पुरुष और 24 महिलाएं थीं। कई यात्री युवा और बच्चे बताए जा रहे हैं।
ज्यादातर यात्री वियतनाम के ही थे। वे राजधानी हनोई से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हा लॉन्ग खाड़ी घूमने आए थे।
चुनौतीपूर्ण मौसम और भारी बारिश के बावजूद बचाव दल 11 लोगों को पानी से जिंदा निकालने में कामयाब रहा।
हालांकि दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं, और बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
इस दुर्घटना और पर्यटकों की मौत के बाद पूरे देश में शोक का माहौल है।
वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
प्रधानमंत्री ने दुर्घटना की विस्तृत जांच का आदेश दिया है। सरकार का कहना है कि इस घटना में हुई किसी भी चूक या लापरवाही से सख्ती से निपटा जाएगा।
हा लॉन्ग बे वियतनाम के सबसे प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। 2019 में यहां 40 लाख से ज़्यादा पर्यटक घूमने आए थे।
इस हादसे ने वियतनाम के पर्यटन उद्योग और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Storm Hits #Vietnam – 37 Dead as Boat Capsizes in Ha Long Bay
— Nikita Sareen (@NikitaS_Live) July 20, 2025
A powerful storm sweep through @Vietnam has caused a deadly boat accident in Ha Long Bay.
vessel, carrying 48 tourists and 5 crew members, capsized amid turbulent conditions.@VietnamNewsVNS pic.twitter.com/k1vT9WXjZY
क्या मोदी जी बताएंगे, वो 5 जहाज़ों का सच क्या है?
अमेरिका से आयातित कोयले में घोटाला: राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी का पर्दाफाश
नीतीश के मुफ्त बिजली वादे पर यूपी के ऊर्जा मंत्री का तंज: बिजली आएगी तभी तो मुफ्त होगी!
बिजली आएगी तब न फ्री होगी! - ऊर्जा मंत्री के बयान से इंटरनेट पर मची खलबली
शेरों की भयंकर लड़ाई, चप्पल लेकर पहुंचा शख्स, और फिर...
पूर्व IPS बनाम योगी आदित्यनाथ: मुख्यमंत्री पर FIR की मांग, भाषण से मचा सियासी घमासान
राहुल गांधी का सनसनीखेज दावा: चीनी कंपनियां चाहें तो 2 मिनट में मार सकती हैं!
बाबा का हाफ प्लेट लॉजिक हुआ वायरल, व्लॉगर भी रह गया दंग!
ड्यूटी पर जा रहे CRPF जवान की कांवड़ियों ने की पिटाई, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
लाख छुपाए पाक, किराना हिल्स की तस्वीरें खोल रहीं ऑपरेशन सिंदूर का राज!