आज सुबह भारत समेत तीन देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।
भारत, ताजिकिस्तान और ईरान में देर रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच भूकंप के झटके लगे।
हालांकि, अभी तक किसी भी देश से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
सबसे पहले भारत के असम राज्य के नागांव जिले में रात करीब 12 बजकर 56 मिनट पर भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.9 मापी गई। इसका केंद्र धरती के नीचे 40 किलोमीटर की गहराई में था।
ताजिकिस्तान में भूकंप के झटके भारत के बाद महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4 मापी गई। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 160 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
ईरान में अलसुबह भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 मापी गई। इसका केंद्र तेहरान के पास था।
ताजिकिस्तान में जुलाई महीने में यह चौथा भूकंप था। इससे पहले 18 जुलाई को 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। 12 जुलाई को भी दो बार भूकंप आया था, जिनकी तीव्रता क्रमशः 4.8 और 4.2 थी।
ताजिकिस्तान एक पहाड़ी देश है जो भूकंप, बाढ़, सूखा, लैंड स्लाइड और हिमस्खलन के प्रति संवेदनशील है। भूकंप से ग्लेशियर हिल सकते हैं, जिससे हिमस्खलन का खतरा बढ़ जाता है और नदियों में उफान आ सकता है। पहाड़ी इलाका होने के कारण भूस्खलन का खतरा भी बना रहता है।
EQ of M: 4.0, On: 20/07/2025 01:01:55 IST, Lat: 36.87 N, Long: 72.10 E, Depth: 160 Km, Location: Tajikistan.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) July 19, 2025
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/c6jTSJ4vQn
ट्रंप की हवाबाजी का गुब्बारा फूटा, दुनिया में फजीहत!
हफीज के अर्धशतक ने दिलाई पाकिस्तान को रोमांचक जीत, अब भारत से होगी टक्कर!
ना बिजली, ना बिल : बिहार में मुफ्त बिजली ऐलान पर यूपी मंत्री का तंज
टिकट विवाद में कांवड़ियों का तांडव, CRPF जवान को लात-घूंसों से पीटा
शारदा यूनिवर्सिटी में बवाल: आत्महत्या के बाद परिजनों का आक्रोश, HOD को थप्पड़!
करण देव हत्याकांड: संपत्ति के लिए पत्नी ने देवर संग मिलकर रची खौफनाक साजिश!
सावन में कांवड़ियों का कहर: CRPF जवान की सरेआम पिटाई, वीडियो वायरल
भारत-पाकिस्तान मुकाबला रद्द, भारतीय खिलाड़ियों ने खेलने से किया इनकार
आर्थिक तंगी से जूझते हुए अभिनेता फिश वेंकट का निधन, साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर
WCL 2025: भारत-पाक मैच रद्द होने पर आयोजकों की माफी, असुविधा के लिए ईमानदारी से क्षमा चाहते हैं