महाराष्ट्र में हिंदी बनाम मराठी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है, जिसमें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे के बीच तीखी जुबानी जंग छिड़ गई है।
मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा मराठी न बोलने वालों पर कथित हमलों के बाद निशिकांत दुबे ने राज ठाकरे और उनकी पार्टी पर निशाना साधा था। दुबे ने कहा था कि तुमको पटक-पटक के मारेंगे।
इसके जवाब में, राज ठाकरे ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में हिंदी में कहा कि आप मुंबई आइए। मुंबई के समंदर में डुबो-डुबोकर मारेंगे।
राज ठाकरे के हिंदी में दिए गए इस बयान का वीडियो वायरल होने के बाद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा, मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी?
यह विवाद तब और बढ़ गया जब मराठी मानुष के मुद्दे को उठाने वाले ठाकरे ने स्कूलों में कक्षा एक से तीसरी भाषा शुरू करने के सरकार के फैसले का विरोध किया और अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे के साथ फिर से हाथ मिला लिया। हालांकि, महाराष्ट्र सरकार ने बाद में अपना आदेश वापस ले लिया था।
राज ठाकरे ने आरोप लगाया है कि अमराठी भाषी लोगों को चुनकर संसद, विधानसभाओं और नगर निगमों में भेजने की साजिश रची जा रही है, ताकि इन क्षेत्रों को गुजरात में मिलाया जा सके। उन्होंने यह भी दावा किया कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की साजिश रची जा रही है और इसके पीछे गुजराती व्यापारियों और एक गुजराती नेता का हाथ है। ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी दिल्ली के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है।
#WATCH | Mumbai: On Patak Patak ke Maarenge remark of BJP MP Nishikant Dubey, MNS chief Raj Thackeray says, A BJP MP said, Marathi logon ko hum yahan pe patak patak ke maarenge ...You come to Mumbai. Mumbai ke samundar mein dubo dubo ke maarenge. pic.twitter.com/V95IaggL2m
— ANI (@ANI) July 18, 2025
मेरे लिए देश सबसे पहले : शिखर धवन ने तोड़ी पाकिस्तान की अकड़, कहा - नहीं खेलूंगा एक भी मैच
भारत-पाक लेजेंड्स मैच रद्द! आलोचनाओं के बीच टूर्नामेंट कमिटी का बड़ा फैसला
ये जीत से कहीं बढ़कर है: नीता अंबानी ने MI न्यूयॉर्क को खिताबी जीत पर दी हार्दिक बधाई
क्या 25 साल की लड़की चार जगह...? संत अनिरुद्धाचार्य के विवादित बयान से बवाल
पटना में कांग्रेस के रोजगार मेले में भगदड़, टूटी बैरिकेडिंग!
सूरत में सनसनी: युवक ने चलती ट्रक के नीचे कूदकर की आत्महत्या, CCTV फुटेज देख काँप उठे लोग
2025 में 2007 जैसा रोमांच! टाई हुए मैच का फैसला बॉल-ऑउट से, साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी
किसानों पर टिप्पणी: बिहार ADG ने मांगी माफी, कहा - मेरे मन में किसानों के लिए सम्मान
शारदा यूनिवर्सिटी: बेटी के गम में टूटी मां का फूटा गुस्सा, विभाग प्रमुख को जड़ा थप्पड़!
तेज़ रफ़्तार ट्रेन के सामने अचानक आई गाय, फिर जो हुआ उसने मानवता को किया सलाम!