दिग्गज नेता और अभिनेता एमके मुथु का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
News Image

तमिल फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर आई है। तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के सबसे बड़े बेटे, अभिनेता और गायक एमके मुथु का निधन हो गया है।

एमके मुथु के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है।

अभिनेता एमके मुथु का अंतिम संस्कार आज शाम को किया जाएगा। आज ही उनके पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए गोपालपुरम में स्थित उनके आवास पर रखा जाएगा। राज्य सरकार ने अंतिम दर्शन से जुड़ी जानकारी दी है। परिवार ने उनके निधन की जानकारी साझा की है।

चेन्नई में 77 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के सबसे बड़े बेटे एमके मुथु का निधन हो गया।

एमके मुथु ने 1970 के दशक में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म में डबल रोल किया, जो लोगों को बेहद पसंद आया।

उन्होंने अनैया विलक्कू , पिल्लैयो पिल्लई , समयालकरन और पूक्करी जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया।

एमके मुथु न सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर थे बल्कि एक कमाल के गायक भी थे। उन्होंने अपने करियर में कई गानों को अपनी आवाज दी है।

एमके मुथु के निधन से न सिर्फ परिवार बल्कि उनके फैंस और चाहने वाले भी बेहद मायूस हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।

एमके स्टालिन ने अपने बड़े भाई के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि कलैगनार (करुणानिधि) परिवार के सबसे बड़े बेटे और उनके प्यारे भाई एमके मुथु के निधन की खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके भाई ने माता-पिता की तरह उनका ख्याल रखा और उन्हें बहुत प्यार दिया। उनका जाना उनके लिए एक बड़े दुख के समान है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

कामरान अकमल की विकेटकीपिंग फिर सवालों के घेरे में, सोशल मीडिया पर हो रही थू-थू

Story 1

बचाओ, बचाओ: प्रयागराज में रील बनाते किशोर गंगा में डूबा, लोग बनाते रहे वीडियो

Story 1

भारत-पाकिस्तान मुकाबला रद्द, भारतीय खिलाड़ियों ने खेलने से किया इनकार

Story 1

पूर्व IPS बनाम योगी आदित्यनाथ: मुख्यमंत्री पर FIR की मांग, भाषण से मचा सियासी घमासान

Story 1

ठाकुरद्वारा में देर रात रहस्यमयी ड्रोन से अफरा-तफरी!

Story 1

ऋषभ पंत को मत खिलाओ! शास्त्री की गंभीर-शुभमन को चेतावनी, टीम इंडिया फंसी!

Story 1

कांवड़ यात्रा पर विवादित बयान: क्या रशीदी के लिए भगवा आतंक है कांवड़?

Story 1

गुस्से में गैंडे ने किया पर्यटकों का पीछा, उल्टी दौड़ाई जिप्सी, फिर हुआ हादसा!

Story 1

थार और बुलेट का सड़क पर आमना-सामना, नियमों का दिखा दम

Story 1

इंग्लैंड दौरे पर मौका नहीं, तो CSK स्टार ने भरी रातोंरात इंडिया की उड़ान!