HDFC बैंक ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का शुद्ध लाभ ₹18,155.21 करोड़ रहा।
यह पिछले साल की इसी अवधि के ₹16,174.75 करोड़ की तुलना में 12.2% अधिक है।
कंपनी ने निवेशकों के लिए ₹5 प्रति शेयर का विशेष अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। यह कुल 500% डिविडेंड है।
इसके अतिरिक्त, बैंक ने निवेशकों के लिए बोनस शेयर का भी ऐलान किया है।
बैंक 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का प्रस्ताव रखा है। इसका मतलब है कि हर एक शेयर पर एक बोनस शेयर मिलेगा।
यह प्रस्ताव शेयरधारकों की मंजूरी के बाद ही लागू होगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट बाद में तय की जाएगी।
डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 25 जुलाई 2025 तय की गई है। योग्य शेयरधारकों को यह डिविडेंड 11 अगस्त 2025 को भुगतान किया जाएगा।
बैंक ने बोर्ड मीटिंग में बोनस शेयर देने की घोषणा की है।
बैंक की कुल आय ₹99,200.03 करोड़ रही। पिछली तिमाही में यह ₹89,487.99 करोड़ और पिछले साल की समान तिमाही में ₹83,701.25 करोड़ थी।
ब्याज से आय ₹77,470.20 करोड़ रही, जबकि अन्य आय ₹21,729.83 करोड़ रही।
अन्य आय में कमिशन, फॉरेक्स, डेरिवेटिव्स और IPO में हिस्सेदारी शामिल है।
इस तिमाही में कुल खर्च ₹63,466.07 करोड़ रहा।
बैंक ने ₹14,441.63 करोड़ की प्रावधान (provisions) किए हैं। कंपनी का कर (Tax) के बाद लाभ ₹18,155.21 करोड़ रहा।
#EarningsWithSwadesh | HDFC बैंक ने पेश किए Q1 नतीजे
— ET Now Swadesh (@ETNowSwadesh) July 19, 2025
- मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹18155 करोड़
- NII 5.4% बढ़कर ₹31438 करोड़
- ₹5/शेयर डिविडेंड का ऐलान#ResultsWithSwadesh #Q1WithSwadesh pic.twitter.com/oqPQcHUbzZ
मेरी मौत के जिम्मेदार दो टीचर... शारदा यूनिवर्सिटी में छात्रा की आत्महत्या से हड़कंप
नशे में धुत्त दरिंदा! हापुड़ में सरेआम महिला की पिटाई, तमाशबीन बने रहे लोग
ट्रंप के टैरिफ वॉर से घुटनों पर चीन! भारत से लगा रहा गुहार
योगी का कट्टर हिंदुत्व दांव: धर्म की आड़ में राजनीतिक चाल?
राहुल गांधी का सनसनीखेज दावा: चीनी कंपनियां चाहें तो 2 मिनट में मार सकती हैं!
सीरिया में छिड़ा महासंग्राम: US और SDF के खिलाफ कबीले ने बनाई अकीदत आर्मी , शहरों में घुसी
राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट: 18 जिलों में गरज-चमक, रविवार से मौसम बदलेगा!
ना बिजली, ना बिल : बिहार में मुफ्त बिजली ऐलान पर यूपी मंत्री का तंज
राजस्थान में जल प्रलय: अजमेर में युवक बहा, बारां में ट्रैक्टर तिनके की तरह बहे
क्या गिराए गए थे पांच लड़ाकू विमान? राहुल गांधी ने मोदी से पूछा सवाल!