कैमूर पहाड़ी पर महिला-पुरुष सीओ को मनचलों ने घेरा, तीन गिरफ्तार
News Image

बिहार में दो अंचलाधिकारियों (सीओ) उस वक्त मनचलों से घिर गए जब वे घूमने निकले थे। रोहतास जिले में तैनात एक महिला अंचलाधिकारी और सारण जिले में पोस्टेड एक पुरुष अंचलाधिकारी सासाराम के दरिगाव थाना क्षेत्र के गीता घाट आश्रम घूमने गए थे, जहां उनसे लूटपाट का मामला सामने आया है।

पुलिस ने घटना की एफआईआर दर्ज करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रोहतास जिले की महिला अंचलाधिकारी, अपने सहयोगी, जो सारण जिले में सीओ हैं, के साथ कैमूर पहाड़ी स्थित गीता घाट आश्रम घूमने गई थीं। तभी पहाड़ी पर पहले से मौजूद अपराधियों ने सीओ की कार को घेर लिया। उनसे पैसे और मोबाइल भी छीन लिए गए।

वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में दिख रहा है कि मनचलों ने सीओ की गाड़ी को घेर रखा है। गाड़ी के शीशे पर मुक्का मारा जा रहा है, और सड़क पर बाइक लगाकर गाड़ी को रोकने की कोशिश की जा रही है। वीडियो में सीओ को घेरते हुए भी मनचले दिख रहे हैं।

सीओ ने तत्काल दरिगांव थाना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दरिगांव थानाध्यक्ष कपिलदेव पासवान ने बताया कि इस मामले में लूट की शिकायत पर सूर्यपुरा सीओ द्वारा एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इस मामले में कुल छह आरोपी बनाए गए हैं। अंचलाधिकारी से छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ड्यूटी पर जा रहे CRPF जवान पर कांवड़ियों का हमला, FIR दर्ज

Story 1

उफनती नदी को दौड़कर पार करने की कोशिश, राजसमंद में युवक बहा, बची जान

Story 1

क्रिकेट में अविश्वसनीय उलटफेर: 2 गेंदों में 10 रन, 8 विकेट गिरे, गेंदबाज ने ठोके 2 छक्के!

Story 1

कोला बोतल से रॉकेट! चीनी बच्चों का गज़ब कारनामा

Story 1

एक तस्वीर, चार सितारे: सालों पुराना याराना, बॉलीवुड से ओटीटी तक जलवा!

Story 1

ट्रंप का दावा: भारत-पाक तनाव में 5 जेट गिराए गए, कांग्रेस का सवाल - PM ने क्यों किया समझौता?

Story 1

कांवड़ यात्रा पर विवादित बयान: क्या रशीदी के लिए भगवा आतंक है कांवड़?

Story 1

वीडियो देख उड़ जाएंगे होश! घर के अंदर गैस सिलेंडर में भयानक ब्लास्ट

Story 1

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट! इन जिलों में अगले तीन घंटे में होगी तेज वर्षा

Story 1

वैभव सूर्यवंशी पर भड़के फैंस, विराट कोहली से जुड़ा है मामला; इंग्लैंड में ये हरकत पड़ गई भारी