एक अकेली महिला और 80,000 अश्लील वीडियो: थाईलैंड के मठों में मचा हड़कंप!
News Image

बौद्ध धर्म, जो संयम और ब्रह्मचर्य का प्रतीक माना जाता है, आज एक बड़े यौन घोटाले से हिल गया है। एक महिला ने हनी ट्रैप के जरिए 9 वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं को फंसाया।

महिला ने न केवल उनसे यौन संबंध बनाए, बल्कि उनके अंतरंग पलों के 80,000 से ज्यादा फोटो और वीडियो बनाकर उनसे करोड़ों की उगाही की। तीन वर्षों में यह उगाही लगभग 102 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

मामला तब खुलकर सामने आया, जब एक भिक्षु ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर अपना ब्रह्मचर्य जीवन ही त्याग दिया। इसके बाद जांच आगे बढ़ी और पूरे देश में सनसनी फैल गई।

अब थाईलैंड की सरकार और पुलिस ने हर मठ और भिक्षु की जांच का आदेश जारी कर दिया है। धर्म, आस्था और नैतिकता की दीवारों के पीछे छिपे इस काले सच ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

आरोपी महिला की पहचान विलेवन एम्सवाट उर्फ मिस गोल्फ के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि विलेवन एक सुनियोजित तरीके से उन भिक्षुओं को निशाना बनाती थी जो समाज में उच्च पदों पर थे या जिनके पास आर्थिक संसाधन थे।

वह पहले उनसे सोशल मीडिया के जरिए संपर्क करती, फिर निजी संबंध बनाकर उनका भरोसा जीतती। इसके बाद वे अंतरंग पलों की रिकॉर्डिंग करती और उन्हीं तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल कर उन्हें ब्लैकमेल करने लगती।

यह पूरा रैकेट तब उजागर हुआ जब एक वरिष्ठ भिक्षु ने अचानक अपना ब्रह्मचर्य जीवन त्याग दिया। उस भिक्षु ने बताया कि महिला ने दावा किया था कि वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है और उसने यह रहस्य छिपाने के बदले करीब 72 लाख थाई बहत की मांग की थी।

महिला की धमकियों और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर भिक्षु ने खुद को धर्मसंघ से अलग कर लिया। जब मामला पुलिस तक पहुंचा और जांच शुरू हुई, तब पता चला कि ऐसे कुल 9 भिक्षु इस महिला के जाल में फंस चुके हैं।

इनमें से कुछ भिक्षुओं ने स्वीकार भी किया कि वे महिला से रिश्ते में थे और उसे उपहार भी देते थे - जैसे कि कार और पैसे। एक भिक्षु ने बताया कि जब उसे यह पता चला कि वह महिला किसी और भिक्षु के साथ भी संबंध में है, तब उसने खुद को ठगा महसूस किया और महिला ने यहीं से पैसों की मांग शुरू कर दी।

जांच में यह भी पता चला कि महिला के बैंक खाते में बड़ी रकम एक बौद्ध मंदिर के खाते से ट्रांसफर की गई थी। इस ट्रांजैक्शन के बाद पुलिस ने मनी लॉन्ड्रिंग, अवैध वसूली और चोरी के सामान को रखने के आरोपों में विलेवन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि उसने करीब 80,000 से ज्यादा अश्लील फोटो और वीडियो एकत्र किए थे, जिनके बल पर वह भिक्षुओं को डरा-धमका कर मोटी रकम वसूलती थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विलेवन ने जो पैसा ऐंठा, उसमें से ज़्यादा रकम जुए में गवा दी। महिला की गिरफ्तारी के बाद वह यह स्वीकार भी कर चुकी है कि उसके भिक्षुओं के साथ रिश्ते थे, लेकिन उसने यह दावा किया कि उसने पैसे लिए नहीं, बल्कि कई बार खुद दिए।

पुलिस ने विलावन के बैंकॉक के पास स्थित आलीशान घर पर छापा मारा, जहाँ से 80,000 से अधिक अश्लील फोटो और वीडियो बरामद किए गए। ये वीडियो कम से कम 5 अलग-अलग रिकॉर्डिंग डिवाइसों से रिकॉर्ड किए गए थे। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई भिक्षु यौन संबंध बनाते समय भी अपने भिक्षु वस्त्र पहने हुए थे।

अब तक 9 वरिष्ठ भिक्षुओं को पदच्युत कर दिया गया है और एक पर मंदिर के फंड में गबन का आरोप लगा है। इस प्रकरण के बाद थाईलैंड में मंदिरों की वित्तीय प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने देश के सभी 300,000 बौद्ध भिक्षुओं की जांच का आदेश दिया है।

थाईलैंड के राजा महा वजिरालोंगकोर्न ने अपने 73वें जन्मदिन समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित 80 से अधिक भिक्षुओं के निमंत्रण रद्द कर दिए। राजमहल की ओर से कहा गया कि भिक्षुओं के अनुचित आचरण के कारण यह कदम उठाया गया, जिससे समाज में मानसिक असहजता फैली।

सोशल मीडिया पर यह मामला तीखी बहस का मुद्दा बना हुआ है। कुछ लोग विलावन को मुख्य दोषी मानते हैं, वहीं कई उसे बलि का बकरा बता रहे हैं और भिक्षुओं की नैतिक जिम्मेदारी पर सवाल उठा रहे हैं।

इस मामले ने थाईलैंड में धर्म, सत्ता और समाज के बीच की संवेदनशील रेखा को उजागर कर दिया है, जहाँ आस्था के नाम पर चल रही साजिशें अब कानून के शिकंजे में आ रही हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अखिलेश पर अनिरुद्धाचार्य की टिप्पणी से भड़कीं सपा सांसद प्रिया, लगाया माहौल बिगाड़ने का आरोप

Story 1

कैमूर पहाड़ी पर महिला-पुरुष सीओ को मनचलों ने घेरा, तीन गिरफ्तार

Story 1

आधी रात को दो तेंदुओं संग ब्लैक पैंथर की सैर, नीलगिरि में दिखा अद्भुत नज़ारा

Story 1

छत पर खड़ी लड़की क्या कर रही थी कि लड़कों ने बना लिया Video, हो गया वायरल

Story 1

सूरत में सनसनी: युवक ने चलती ट्रक के नीचे कूदकर की आत्महत्या, CCTV फुटेज देख काँप उठे लोग

Story 1

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट: 18 जिलों में गरज-चमक, रविवार से मौसम बदलेगा!

Story 1

ऋषभ पंत को मत खिलाओ! शास्त्री की गंभीर-शुभमन को चेतावनी, टीम इंडिया फंसी!

Story 1

तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर तंज: मोदी जी ओ मोदी जी... गाना किया लॉन्च

Story 1

कानपुर: छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गोली, 24 घंटे में हुई गिरफ्तारी

Story 1

वाह! रिपोर्टिंग या मौत का खेल? पाकिस्तानी पत्रकार बाढ़ में बहा!