क्या है मोदी लिपि : सदियों पुरानी भारतीय लेखन शैली, जिसे AI से मिल रहा है जीवनदान
News Image

13वीं शताब्दी से 20वीं शताब्दी तक महाराष्ट्र और आसपास के क्षेत्रों में सरकारी कामकाज और प्रशासनिक लेखन में उपयोग होने वाली मोदी लिपि अब फिर से चर्चा में है। IIT रुड़की की एक नई तकनीक ने इस प्राचीन लिपि को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया है।

मोदी लिपि कोई नई खोज नहीं है। छत्रपति शिवाजी महाराज के समय में इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल हुआ। राजा के आदेश, ज़मीन के पट्टे, राजस्व रसीदें, औषधीय नुस्खे, और व्यापारिक लेन-देन जैसे सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ इसी लिपि में लिखे जाते थे।

मोदी शब्द का अर्थ है संक्षिप्त । यह लिपि देवनागरी से विकसित हुई एक तेज और सहज लेखन पद्धति है, जिसका मुख्य उद्देश्य काम को तेजी से निपटाना था। आज भी भारत में 4 करोड़ से ज्यादा दस्तावेज मोदी लिपि में लिखे हुए हैं।

इन दस्तावेजों को पढ़ने वाले विशेषज्ञों की कमी के कारण देश की एक बड़ी ऐतिहासिक धरोहर गुमनामी में जा रही थी।

IIT रुड़की ने इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एक AI टूल MoScNet विकसित किया है। यह टूल पुराने मोदी लिपि के दस्तावेजों को देवनागरी में ट्रांसलिटरेट करता है, जिससे उन्हें पढ़ा जा सकता है।

AI की मदद से अब इतिहास को डिजिटल रूप में सहेजा जा रहा है। मोदी लिपि में लिखे गए ग्रंथ, कानून, चिकित्सा और विज्ञान से जुड़े दस्तावेज अब न केवल पढ़े जा सकेंगे, बल्कि उन पर शोध और अनुवाद भी संभव हो पाएगा।

यह भारतीय ज्ञान परंपरा को एक नई जिंदगी देगा। मोदी लिपि सिर्फ एक लेखन शैली नहीं है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और प्रशासनिक विरासत का एक जीवंत प्रमाण है। इसे बचाने और आम लोगों तक लाने में अब तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

गुस्से में गैंडे ने किया पर्यटकों का पीछा, उल्टी दौड़ाई जिप्सी, फिर हुआ हादसा!

Story 1

मरीजों की जान पर बनी नर्सों की हड़ताल, 30% ऑपरेशन स्थगित

Story 1

भारत-पाक संघर्ष में 5 फाइटर जेट गिराए गए, डॉनल्ड ट्रंप का सनसनीखेज दावा

Story 1

धूप में तपती बच्ची की पुकार: स्कूल बना दें, तकलीफ होती है

Story 1

कौए ने बाज के अंडे खाए, गुस्साई मां ने शिकारी कौए को पीटा!

Story 1

कांवड़ यात्रा पर विवादित बयान: क्या रशीदी के लिए भगवा आतंक है कांवड़?

Story 1

कंपनी डायरेक्टर का अफेयर कैमरे में कैद, कॉन्सर्ट में खुली पोल!

Story 1

ट्रंप का फिर राग: ट्रेड डील से रुकवाई भारत-पाक लड़ाई, 5 जेट गिराने का दावा!

Story 1

नितेश राणे को मुस्लिम संगठन ने भेजा कुरान का अनुवाद, पूछा - आपकी क्या औकात है...?

Story 1

पांच राज्यों के चुनावी सर्वे: बिहार-असम में फिर बीजेपी, बंगाल में ममता का दबदबा, तमिलनाडु-केरल की स्थिति जानें