चंदन मिश्रा हत्याकांड: बिहार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बंगाल से 6 गिरफ्तार
News Image

बिहार पुलिस को चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बंगाल से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुख्य आरोपी तौसीफ अभी भी फरार है। आरोपी चंदन मिश्रा का मर्डर 3 दिन पहले हुआ था।

पटना पुलिस की संयुक्त टीम और एसटीएफ ने मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया जिसमें उन्हें बड़ी सफलता मिली और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस हत्या के बाद से ही बिहार पुलिस काफी एक्टिव मोड में काम कर रही है।

आरोपियों की हर एक एक्टिविटी पर पुलिस की नजर बनी हुई थी। चंदन मिश्रा हत्या में तौसीफ उर्फ बादशाह, नीलेश, सूर्यमान, बलवंत, अभिषेक, मन्नु सिंह, नीशू समेत 10 और लोगों के नाम सामने आए थे।

पुलिस काफी तेजी से मॉनिटरिंग कर रही थी। पुलिस हर एक कॉल्स की डिटेल निकालकर लगातार जानकारी जुटी रही थी।

चंदन मिश्रा कुछ दिन पहले पेरोल पर बाहर आया था। पटना के पारस अस्पताल में अपना इलाज करवा रहा था। गुरुवार सुबह मुख्य आरोपी तौसीफ समेत 5 लोग अस्पताल के अंदर आए।

फिर उन्होंने प्राइवेट वार्ड में जाकर ताबड़तोड़ गोलियां चंदन पर चला दीं। चंदन की मौके पर ही मौत हो गई थी।

इस हत्याकांड के बाद से ही पुलिस और प्रशासन पर सवाल उठ रहे थे।

हत्याकांड का मुख्य आरोपी फरार तौसीफ उर्फ बादशाह को पहले ही छापेमारी की खबर लग गई थी। इसलिए वो वहां से भागने में कामयाब रहा।

फिलहाल, पुलिस के बड़े अधिकारी लगातार इस मामले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। पुलिस के अनुसार, जल्द ही इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ट्रंप का फिर राग: ट्रेड डील से रुकवाई भारत-पाक लड़ाई, 5 जेट गिराने का दावा!

Story 1

क्या प्रभास गंजे हो गए? वायरल तस्वीर की सच्चाई जान चौंक जाएंगे आप!

Story 1

दरवाजे खोलते ही बच्ची के सामने मौत! काले कोबरा को देख चीखी

Story 1

धूप में तपती बच्ची की पुकार: स्कूल बना दें, तकलीफ होती है

Story 1

पाकिस्तान में दिखाई गई रामायण, मिल रही है खूब प्रशंसा

Story 1

वाह! रिपोर्टिंग या मौत का खेल? पाकिस्तानी पत्रकार बाढ़ में बहा!

Story 1

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने कोच रॉबिन सिंह पर लुटाया प्यार, जन्मदिन पर खास संदेश वायरल

Story 1

शारदा यूनिवर्सिटी में छात्रा की आत्महत्या: सुसाइड नोट ने मचाया तहलका, प्रोफेसरों पर उत्पीड़न का आरोप

Story 1

23 जुलाई तक यूपी में मौसम का कोहराम: भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट!

Story 1

शारदा यूनिवर्सिटी में छात्रा की आत्महत्या, दो प्रोफेसर गिरफ्तार