पाकिस्तान में भीषण बाढ़ के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इसी बीच एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक पत्रकार बाढ़ की रिपोर्टिंग करते हुए बहते पानी में बह जाता है।
बताया जा रहा है कि रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार गले तक पानी में उतर गया था। कैमरे में उसका सिर्फ चेहरा और माइक ही नजर आ रहे थे। जैसे-जैसे पानी का बहाव तेज हुआ, वो खुद को संभाल नहीं पाया और देखते ही देखते पानी के साथ बह गया। कई रिपोर्ट्स के अनुसार इस हादसे में उसकी मौत हो चुकी है।
वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाढ़ से भरे नाले में रिपोर्टर गले तक पानी में खड़ा होकर रिपोर्टिंग कर रहा है। वह अपनी जान जोखिम में डालते हुए बाढ़ की भयावहता को कैमरे में कैद कराने की कोशिश कर रहा था। पानी का बहाव अचानक तेज हो जाता है और वह खुद को संभाल नहीं पाता। चंद ही पलों में वह पानी में बह जाता है।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कुछ यूजर्स ने इसे पत्रकारिता का जुनून बताया, जबकि कुछ ने इसे मूर्खता की हद करार दिया। कई लोगों ने दुख जताते हुए श्रद्धांजलि भी दी है।
पाकिस्तान के कई हिस्से पिछले एक महीने से मूसलाधार बारिश की मार झेल रहे हैं। बारिश और बाढ़ से अब तक कुल 116 लोगों की जान जा चुकी है। पंजाब प्रांत में 44 मौतें दर्ज की गई हैं। सिंध, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में भी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है।
इस घटना ने एक बार फिर मीडिया रिपोर्टिंग के जोखिमों पर बहस छेड़ दी है। रिपोर्टर की बहादुरी की चर्चा हो रही है, लेकिन यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या किसी की जान इतनी सस्ती है कि एक रिपोर्ट के लिए वह अपनी ज़िंदगी दांव पर लगा दे?
🚨A Pakistani journalist lost his life while reporting from a flood-stricken area.
— Tamadon News - English (@TamadonTV_EN) July 17, 2025
The reporter had traveled to the disaster zone to cover the devastating floods in Pakistan. #Pakistan #Floods #Journalis #ExtremeWeather #TamadonNews pic.twitter.com/BTgCb3DwuR
पटना अस्पताल हत्याकांड: शेरू सिंह से पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
मुझे लगता है 5 जेट मार गिराए थे : भारत-पाकिस्तान जंग पर ट्रंप का नया दावा
रील बनाने की धुन में मां ने गंवाई सुध, समुद्र में समा गई मासूम!
महाराष्ट्र सीएम का धर्मांतरण पर कड़ा रुख: हिंदू, बौद्ध, सिख के अलावा सबका SC सर्टिफिकेट रद्द!
तुम मुंबई आ जाओ, समंदर में डुबा-डुबा कर मारेंगे : राज ठाकरे का निशिकांत दुबे पर पलटवार
श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया! अगस्त में होंगे 3 वनडे और 3 टी20 मुकाबले
क्या युवराज सिंह 2011 विश्व कप से बाहर होने वाले थे? धोनी की क्या थी भूमिका?
मेघालय में छात्रा की हत्या, 2025 तक भारत में बनेगी सेमीकंडक्टर चिप!
स्कूल में महापाप! मास्टरजी ने 50 से ज्यादा छात्राओं का किया शोषण, वीडियो से खुला राज
अनंत सिंह के करीबी लल्लू मुखिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी, सरेंडर न करने पर कुर्की!