प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III से सम्मानित किया गया है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय साइप्रस का सर्वोच्च नाइटहुड सम्मान है, जिसका नाम साइप्रस के पहले राष्ट्रपति आर्कबिशप मकारियोस तृतीय के नाम पर रखा गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह उनकी क्षमताओं, आकांक्षाओं, संस्कृति, भाईचारे और वसुधैव कुटुम्बकम की विचारधारा का सम्मान है। उन्होंने इसे भारत और साइप्रस के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों, साझा मूल्यों और आपसी समझ को समर्पित किया।
यह पुरस्कार शांति, सुरक्षा, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और लोगों के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
मार्च में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने भी पीएम मोदी को द ग्रांड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन से सम्मानित किया था। यह सम्मान भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए उनके योगदान के लिए दिया गया था। मोदी यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले भारतीय हैं।
अप्रैल में श्रीलंका की सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान से सम्मानित किया था। यह सम्मान उन देशों के राष्ट्राध्यक्षों को दिया जाता है जिनके श्रीलंका के साथ अच्छे संबंध होते हैं।
पिछले साल दिसंबर में कुवैत ने प्रधानमंत्री मोदी को द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर से सम्मानित किया था।
नवंबर 2024 में गुयाना ने पीएम मोदी को द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस और बारबाडोस ने ऑनररी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस से सम्मानित किया था। डोमिनिका ने भी उन्हें हाल ही में सर्वोच्च सम्मान दिया था।
2014 से अब तक प्रधानमंत्री मोदी को 20 से ज्यादा देशों के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कारों समेत संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
2016 में अफगानिस्तान द्वारा स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान, 2018 में फिलिस्तीन द्वारा ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन और संयुक्त राष्ट्र द्वारा यूएन चैंपियन ऑफ द अर्थ अवार्ड दिया गया था।
2019 में यूएई द्वारा ऑर्डर ऑफ जायद, रूस द्वारा ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू अवार्ड, मालदीव से ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ इज़ुद्दीन और बहरीन द्वारा किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां से सम्मानित किया गया था।
2020 में अमेरिका द्वारा लीजन ऑफ मेरिट और 2021 में भूटान द्वारा ऑर्डर ऑफ द ड्रैगन किंग से सम्मानित किया गया था।
2023 में फिजी द्वारा ऑर्डर ऑफ फिजी, पापुआ न्यू गिनी द्वारा ऑर्डर ऑफ लोगोहू और मिस्र द्वारा ऑर्डर ऑफ द नाइल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
फ्रांस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया था। पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।
#WATCH | Nicosia: President of Cyprus, Nikos Christodoulides awards Prime Minister Narendra Modi with Grand Cross of the Order of Makarios III, the highest honour in Cyprus.
— ANI (@ANI) June 16, 2025
(Video: ANI/DD) pic.twitter.com/a5eqebCyoR
इतनी गोलियां मारूंगी कि... बेटी ने पिता से बदसलूकी करने वाले पेट्रोल पंप कर्मचारी पर तान दी रिवॉल्वर!
अहमदाबाद विमान हादसे में बचे रमेश का नया वीडियो: आग में लिपटे विमान से चमत्कारिक ढंग से निकले बाहर!
भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले उन्मुक्त चंद ने अमेरिका में मचाया तहलका, खेली तूफानी पारी
पुणे-दौंड ट्रेन में आग: शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी, यात्री हिरासत में!
साइप्रस में PM मोदी का भव्य स्वागत, व्यापार और रणनीति पर होगी गहन चर्चा
चारों ओर धुंआ, सामने से एकमात्र जीवित यात्री! अहमदाबाद विमान दुर्घटना का नया फुटेज
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: 3 साल बाद खुला राज, कार्तिकेय शर्मा का दावा - कांग्रेस के 2 विधायकों ने दिया था समर्थन
पाकिस्तान के दोस्त तुर्किए को सबक: साइप्रस में मोदी की अचानक दिलचस्पी क्यों?
बॉक्स ऑफिस पर महासंग्राम: 27 जून को एक साथ 5 फिल्में मचाएंगी धमाल!
यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान: PM मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान