पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बक्सर, रोहतास और औरंगाबाद जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले दो से तीन घंटों में इन क्षेत्रों में मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। साथ ही, कई स्थानों पर ठनका गिरने की भी आशंका है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह भी घोषणा की है कि अगले 4 से 5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार में दस्तक दे सकता है। मानसून के आगमन के दौरान राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मानसून के दौरान कई जगहों पर ठनका गिरेगा और कई जिलों के लोगों को तेज आंधी-तूफान का सामना करना पड़ेगा।
15-16 जून से उत्तर बिहार में वर्षा की गतिविधियों की शुरुआत होगी। 17 से 20 जून 2025 तक राज्य के अधिकांश स्थानों में वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात की प्रबल संभावना है।
गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर सहित पूरे उत्तर बिहार में बीते चार दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन का तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
प्रचंड गर्मी और तेज धूप ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। पिछले चार दिनों से सुबह 8 बजे के बाद से ही धूप की तपन तेज हो जाती है और दोपहर होते-होते सड़कें सुनसान हो जाती हैं।
अस्पतालों में गर्मी से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। लू, डिहाइड्रेशन और बुखार के मामले बढ़ गए हैं।
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) June 15, 2025*
पुणे में इंद्रायणी नदी पर पुल टूटा, 30 लोगों के बहने की आशंका, दो शव बरामद
अक्षय कुमार बने भगवान शिव, कन्नप्पा ट्रेलर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान!
राजा रघुवंशी की हत्या में 10-15 लोग शामिल, ज्योतिष का बड़ा दावा!
महाफ्लॉप का फॉर्मूला बताने वाली फिल्म कैसे बनी सुपरहिट? आमिर खान ने बताई जावेद अख्तर की उदारता
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: क्या मेंटेनेंस में हुई साजिश? तुर्की ने दी सफाई
अश्विन की एक गलती, फिर साथियों ने लगा दी गलतियों की झड़ी!
TNPL में एक गेंद, तीन रन आउट के मौके! अश्विन की टीम का हास्यास्पद फील्डिंग प्रदर्शन
एक बैग में दो सिर: अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद परिजनों का दर्द, पूरे शव की मांग
ईरान-इजराइल संघर्ष: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, मिसाइल युद्ध जारी, ट्रम्प की चेतावनी
सरकारी अधिकारी ने कर्नल से की बदसलूकी, सैनिकों ने सिखाया सबक!