अहमदाबाद: टेकऑफ के 1 मिनट बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त, CCTV फुटेज में कैद दिल दहलाने वाला मंजर
News Image

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से भारत समेत पूरी दुनिया सदमे में है। अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI-171 में सवार यात्रियों के अपडेट्स और कहानियां सामने आ रही हैं, जो बेहद दुखद हैं। किसी का पहला हवाई सफर ही आखिरी साबित हुआ, तो किसी का पूरा परिवार ही खत्म हो गया।

अब इस विमान हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। एक मिनट के इस वीडियो में विमान के उड़ान भरने से लेकर दुर्घटनाग्रस्त होने तक का दिल दहला देने वाला मंजर कैद है। 59 सेकंड के इस वीडियो में विमान टेकऑफ के लगभग 50 सेकंड बाद ही क्रैश होता दिख रहा है। यह वीडियो विमान के टेकऑफ के बाद से क्रैश तक का सीसीटीवी फुटेज है, जिसे देखकर समझा जा सकता है कि कैसे पल भर में सब कुछ खत्म हो गया।

विमान को उड़ा रहे कैप्टन सुमीत सभरवाल और उनके चालक दल ने आखिरी शब्द मेडे, मेडे, मेडे कहे थे। इसके बाद विमान एक हॉस्टल की छत से टकरा गया और उसमें भयानक विस्फोट हो गया। उनका मैसेज पांच सेकंड का था, जिसमें उन्होंने कहा, मेडे ... मेडे ... मेडे ... नो पॉवर ... नो थ्रस्ट ... गोइंग डाउन। (मेडे ... मेडे ... मेडे ... पावर कम हो रही है... प्लेन उठ नहीं रहा, नहीं बचेंगे।) यही उनके आखिरी शब्द थे।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा के अनुसार, विमान ने दोपहर 1:39 बजे टेक ऑफ किया था। लगभग 650 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद यह ऊंचाई खोने लगा। पायलट ने ATC को 1:39 बजे पूर्ण इमरजेंसी की सूचना दी थी।

फ्लाइट AI-171 के क्रैश में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने गुरुवार को एक करोड़ रुपए की मदद का ऐलान किया है। टाटा ग्रुप की ओर से जारी बयान में चंद्रशेखरन ने कहा कि इस हादसे में घायल सभी लोगों का मेडिकल खर्च टाटा ग्रुप वहन करेगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्रिकेट में बड़ा बदलाव: बनी हॉप कैच अब अवैध!

Story 1

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: डेल स्टेन की भविष्यवाणी, कौन मारेगा बाजी?

Story 1

छत्तीसगढ़ में मानसून का आगमन: कई जिलों में तेज बारिश की संभावना

Story 1

वायरल वीडियो: खेत में महिला के साथ पुलिसकर्मी का दुर्व्यवहार, विरोध करने पर गोली!

Story 1

इजरायल का प्रहार: ईरान में तेल डिपो राख, रक्षा मंत्रालय पर हमला, दोनों देशों में भीषण युद्ध जारी

Story 1

गले में सांप लपेटा, जीभ से किया प्यार! फिर ICU में भर्ती हुआ शख्स

Story 1

तेल डिपो, गैस रिफाइनरी और न्यूक्लियर प्लांट: इजरायल का ईरान की रीढ़ पर वार, रातभर मिसाइलों से पटता रहा आसमान

Story 1

महाफ्लॉप का फॉर्मूला बताने वाली फिल्म कैसे बनी सुपरहिट? आमिर खान ने बताई जावेद अख्तर की उदारता

Story 1

IND vs NZ: चौके-छक्कों की बारिश! भारत में 2026 में न्यूजीलैंड से भिड़ंत, शेड्यूल जारी

Story 1

कंगारुओं को धूल चटाकर साउथ अफ्रीका ने जीता WTC फाइनल, मार्करम बोले - ये रन सबसे खास थे!