इजराइल इन दिनों ईरान के साथ अपने मिसाइल युद्ध को लेकर चर्चा में है। दोनों देशों के बीच लगातार मिसाइल हमले हो रहे हैं। इस बीच, इजराइल ने एक बड़ी गलती की, जिसके कारण उसे भारत से माफी मांगनी पड़ी और अपने सोशल मीडिया पोस्ट को बदलना पड़ा।
दरअसल, इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने शुक्रवार को एक वर्ल्ड मैप पोस्ट किया था। इस मैप में जम्मू और कश्मीर को गलत तरीके से पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था। इस गलती से पूरे भारत में आक्रोश फैल गया।
हालांकि, इजराइल डिफेंस फोर्स ने शनिवार को माफी मांगते हुए अपनी गलती सुधारी और एक नया ग्राफिक वर्ल्ड मैप जारी किया। इस नए मैप में कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाया गया है।
IDF द्वारा शुक्रवार देर शाम को पोस्ट किए गए वर्ल्ड मैप में भारत की सीमाओं को गलत तरीके से दर्शाया गया था। पूर्वोत्तर भारत को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया था। इसके अलावा, लद्दाख के अक्साई चिन हिस्से को भी भारतीय क्षेत्र से बाहर दिखाया गया था। इतना ही नहीं, अरुणाचल प्रदेश को भी गलत तरीके से दर्शाया गया था।
इजराइल इस पोस्ट के माध्यम से ईरान की कथित मिसाइल रेंज को दिखाना चाहता था। वह दुनिया को यह बताना चाहता था कि तेहरान एक वैश्विक खतरा पैदा कर रहा है। इस पोस्ट में ईरान से निकलने वाले लाल घेरे को दिखाया गया था, जिसमें लीबिया, इथियोपिया, रोमानिया, कजाकिस्तान, तुर्की, भारत, चीन, सऊदी अरब, बुल्गारिया, रूस समेत पश्चिम एशिया, उत्तरी अफ्रीका, यूरोप और एशिया आते दिख रहे थे। इसी वर्ल्ड मैप में भारत की सीमाओं को गलत तरीके से दिखाया गया था।
X पर IDF की इस पोस्ट को देखने के बाद भारतीय नेटिजन्स ने तुरंत इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने पोस्ट के कमेंट में बताया कि मैप में भारत की सीमाओं को गलत तरीके से दिखाया गया है। कुछ लोगों ने तो इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को टैग करते हुए मांग की कि इस पोस्ट को हटा दिया जाए और सही मानचित्र के साथ फिर से पोस्ट किया जाए।
एक एक्स यूजर ने पोस्ट किया कि ये मैप सच्चाई से कहीं दूर है। इस पोस्ट को बदला जाना चाहिए। आपको भारत की भावनाओं को समझने की जरूरत है। देर आए दुरुस्त आए, कृपया इसे जल्द से जल्द बदलें।
इस पोस्ट पर IDF की तरफ से पहला रिस्पॉन्स करीब 90 मिनट बाद आया। IDF ने गलत मैप लगाने के लिए भारत से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।
IDF के इंटरनेशनल प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नादव शोशनी ने अपनी इस गलती को मानते हुए कहा कि उनका ध्यान परमाणु खतरे को बेअसर करने पर था, इसलिए उन्होंने गलती से पोस्ट में गलत वर्ल्ड मैप का इस्तेमाल कर दिया। उन्होंने इस गलती पर फोकस कराने के लिए X पर भारतीय नेटिजन्स का आभार व्यक्त किया।
इसके बाद एक यूजर ने पोस्ट किया कि इजराइल भारत का दोस्त है और सिर्फ एक दोस्त ही गलती के लिए माफी मांगेगा।
*While focusing on nutralizing the nuclear threat, we mistakenly used the wrong world map
— LTC Nadav Shoshani (@LTC_Shoshani) June 14, 2025
Thanks for our friends in #India for pointing it out 🙏🏼 pic.twitter.com/aRZVveDtxA
क्रिकेट में बड़ा बदलाव: बनी हॉप कैच अब अवैध!
बिहार में मानसून की दस्तक: भीषण गर्मी से राहत, आंधी-बारिश का अलर्ट!
दो दशक बाद साइप्रस पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सात लोगों की मौत
पुणे में इंद्रायणी नदी में पुल गिरा, कई लोग बहे! कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?
पैदल पुल पर कार: भांजी चिल्लाती रही, मामा ने उड़ा दिए होश!
एक बार फिर पीएम मोदी बेनकाब! विदेश दौरे पर कांग्रेस का हमला, शेयर किया पुराना वीडियो
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: डेल स्टेन की भविष्यवाणी, कौन मारेगा बाजी?
40 की उम्र में 18 वाला काम! डु प्लेसिस का हैरतअंगेज कैच, वीडियो वायरल
चेन्नई जाने वाले विमान में खराबी, 12 हजार फीट पर मंडराया, फिर सुरक्षित लैंडिंग!