मुजफ्फरनगर में नाबालिग दलित लड़की से छेड़छाड़, विरोध करने पर परिवार पर खौलता तेल डाला
News Image

मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुस्लिम युवकों ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके परिवार पर खौलता हुआ तेल डाल दिया।

घटना 20 मार्च 2025 को मोहल्ला तीरगरान में हुई। पीड़ित लड़की अपने घर के बाहर बैडमिंटन खेल रही थी, तभी बाइक सवार मोनिश और आरिश वहां पहुंचे और उससे छेड़छाड़ करने लगे।

पीड़ित ने बताया कि लड़कों ने उसे गंदी बातें कहीं और उसके कंधे पर टक्कर मारी। जब उसने शोर मचाया तो उसकी बहन ने भी शोर मचाया, जिसके बाद उसके पिता, भाई और चाचा नीचे आए। हालांकि, तब तक मोनिश और आरिश गाली-गलौज करते हुए भाग गए।

लड़की ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा है कि मोनिश और आरिश ने पहले उसके कंधे पर हाथ डाला और कहा, तू मुझे अच्छी लगती है। तुझे नहीं छोडूंगा। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने लड़की के प्राइवेट पार्ट को छुआ। लड़की किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंची।

जब लड़की के पिता ने युवकों के घर जाकर आपत्ति जताई, तो उन्होंने गन्दी-गन्दी जातिसूचक गालियां दीं और उनके ऊपर गर्म खौलता हुआ तेल डाल दिया।

पुलिस ने मोनीश, आरिश, वसीम, सलमान, शहजाद, परवेज, आशु, समीर, कासिम और नाजिम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद से इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैला हुआ है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

125 करोड़ का ऑफर ठुकराया, आमिर खान क्यों नहीं दिखाएंगे सितारे ज़मीन पर OTT पर?

Story 1

वायरल: पापा घर से निकाल देंगे... , 5 लाख का केक देख लोगों के उड़े होश!

Story 1

ऑस्ट्रेलिया में पुलिसकर्मी द्वारा भारतीय नागरिक की घुटने से दबाकर हत्या का आरोप!

Story 1

दुनिया की सबसे ताकतवर सेना, थकी हुई परेड!

Story 1

इजराइल की ईरान पर फिर आफत, तेहरान में डिफेंस सिस्टम ध्वस्त!

Story 1

लालू यादव के पैरों के पास अंबेडकर की तस्वीर: भाजपा ने लगाया दलितों के अपमान का आरोप

Story 1

सालों बाद साउथ अफ्रीका ने जीता ICC खिताब, डिविलियर्स रो पड़े, महाराज के आंसू निकले, बावुमा हुए भावुक!

Story 1

गाजा में युद्धविराम पर भारत का यूएन वोटिंग से किनारा, कांग्रेस ने घेरा

Story 1

लखनऊ: ACP ऑफिस के बाहर दो गुटों में ज़ोरदार मारपीट, सिपाही बेबस!

Story 1

सरकारी अधिकारी ने कर्नल से की बदसलूकी, सैनिकों ने सिखाया सबक!