अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान क्रैश हो गया। इस हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। क्रैश साइट पर दो ऐसी घटनाएं सामने आईं हैं जो आस्था और चमत्कार की मिसाल बन गई हैं।
जहां विमान के लोहे तक गल गए, वहीं मलबे के बीच भगवद गीता सुरक्षित मिली। यह ग्रंथ पूरी तरह पठनीय अवस्था में था।
इस दर्दनाक हादसे में 265 लोगों की जानें चली गईं। प्लेन में 11 A सीट नंबर पर बैठे रमेश विश्वास कुमार चमत्कारिक रूप से जिंदा बच गए।
हादसे के मलबे में एक भगवद्गीता सही-सलामत मिली। आग के बीच भी उसके पन्नों को कोई खास नुकसान नहीं हुआ।
मलबा हटा रहे लोगों ने इसे किसी चमत्कार से कम नहीं माना।
हादसे के बाद राहत और बचाव दल मलबे को हटा रहे थे, तभी उन्हें एक किताब दिखाई दी। उसके पन्ने काले धुएं और राख के बीच भी नहीं जले। यह भगवद्गीता थी।
राहत कार्य में लगे एक स्वयंसेवक ने बताया, हमें लगा कि किताब पूरी जल चुकी होगी, लेकिन जब पास जाकर देखा तो पाया कि पन्नों पर सिर्फ हल्की-सी कालिख है। आप उसे अभी भी आसानी से पढ़ सकते हैं। कोई पन्ना जला नहीं था।
घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहतकर्मियों ने इसे आस्था से जोड़ते हुए कहा कि ये महज इत्तेफाक नहीं हो सकता। इतने बड़े हादसे में जहां सबकुछ जल गया, वहां भगवद्गीता का इस तरह सुरक्षित मिलना किसी संकेत से कम नहीं है।
जांच एजेंसियां हादसे के पीछे के तकनीकी कारणों की पड़ताल में जुटी हैं। इन दो घटनाओं ने सोशल मीडिया में một भावनात्मक लहर दौड़ा दी है। लोग भगवद्गीता की सलामती को दैवीय चमत्कार मान रहे हैं।
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन 12 जून 2025 (गुरुवार) को दोपहर टेक ऑफ के दो मिनट बाद ही क्रैश हो गया था।
हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और 12 क्रू मेंबर्स समेत 241 लोगों की मौत हो गई थी।
फ्लाइट नंबर AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे।
सिर्फ एक भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक जिंदा बचे हैं। इस हादसे में कुल 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
आग लगते ही विमान 2.5 किमी दूर बीजे मेडिकल एंड सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग से जा टकराया। इस बिल्डिंग में अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं।
*विमान के लोहे तक गल गए, लेकिन भगवद गीता सुरक्षित मिली — मलबे के बीच यह ग्रंथ पूरी तरह पठनीय अवस्था में था, जिसे देखकर लोगों ने इसे चमत्कार माना#AhmedabadPlaneCrash #planecrash #AirIndia #bhagwatgeeta #viral #Trending #viralpost #hindinews #lalluramnews pic.twitter.com/L7Us8cNedp
— Lallu Ram (@lalluram_news) June 13, 2025
इतना छोटा, इतना ख़तरनाक: बेबी एलिगेटर का डेथ रोल !
अमेरिका को थी भनक: क्या पिज्जा ऑर्डर से मिला ईरान पर हमले का संकेत?
जितेश शर्मा का धमाका! आखिरी गेंद पर छक्का, टीम फाइनल में!
क्रिकेट का सबसे बड़ा संयोग बना कंगारूओं का काल, 26 साल बाद इतिहास दोहराया, स्मिथ को जिंदगी भर चुभेगी ये गलती
बनारस में दिखी सोनम! लड़की ने पूछा सवाल, अब क्यों हो रही नार्को टेस्ट की मांग?
धर्म नहीं छोड़ा, प्राण त्याग दिए: ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर गर्भवती महिला ने की आत्महत्या
एक साथ झाड़ू-पोछा! लड़की के अनोखे जुगाड़ को देख लोग कर रहे हैं दंडवत प्रणाम
ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट में स्कूटी सहित गिरी दीदी, वायरल हुआ वीडियो!
क्या सच में आ गई डेढ़ लाख महीना कमाने की स्कीम? मोदी और नारायणमूर्ति का वायरल वीडियो!
हवा में उड़कर फाफ डु प्लेसिस का अविश्वसनीय कैच, उम्र को दी मात!