अहमदाबाद, गुजरात में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। घटनास्थल से उठते धुएं के गुबार ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है।
बताया जा रहा है कि यह विमान लंदन जा रहा था और इसमें 242 यात्री सवार थे।
यह हादसा अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में हुआ। फिलहाल, बचाव कार्य जारी है।
दुर्घटना के तुरंत बाद अस्पताल में 1200 बेड का इंतजाम किया गया।
टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वे दुख के साथ पुष्टि कर रहे हैं कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 171 आज एक दुखद दुर्घटना का शिकार हो गई।
उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं इस विनाशकारी घटना से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं। इस समय उनकी प्राथमिकता सभी प्रभावित लोगों और उनके परिवारों का समर्थन करना है। वे साइट पर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों की सहायता करने और प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता और देखभाल प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें और अधिक जानकारी प्राप्त होगी, वे आगे के अपडेट साझा करेंगे। एक आपातकालीन केंद्र सक्रिय कर दिया गया है और जानकारी मांगने वाले परिवारों के लिए सहायता टीम स्थापित की गई है।
फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह कितनी दुखद खबर है कि अहमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 242 यात्री सवार थे। उन्होंने ईश्वर से लोगों को बचाने की प्रार्थना की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
What a sad news .. plan crash at Ahmdabaad going for london .. 242 people were boarded .. Ishwar Kripa Kare Aur logo ko bachaye .. meri hardik samvednayen . 🙏🙏 pic.twitter.com/MdPCUwYoK5
— Anil Sharma (@Anilsharma_dir) June 12, 2025
महबूबा मुफ्ती का बयान: भारत और पाकिस्तान दोनों गरीब, जंग में उलझे तो भारत को होगा ज्यादा नुकसान
10 मिनट की देरी ने बचाई जान, अहमदाबाद विमान हादसे में बाल-बाल बची महिला
मौत मेरे सिर के ऊपर से गुजर गई, मैं बच गया
अहमदाबाद विमान हादसे में चमत्कार! यात्री ने बताया मौत को छूकर वापस आने का अनुभव
बिहार चुनाव: क्या तेज प्रताप यादव नई पार्टी बनाकर लड़ेंगे चुनाव? आधी रात को दिया जवाब!
एयर इंडिया विमान दुर्घटना: इस दर्द को शब्दों में बयां नहीं कर सकता... , तबाही का मंजर देख भावुक हुए पीएम मोदी
अहमदाबाद विमान हादसा: दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज आया सामने, कुछ ही सेकंड में मच गई तबाही
तलाक के बाद पहली बार साथ दिखे करिश्मा और संजय, बेटी का 18वां जन्मदिन मनाया
तेज प्रताप यादव का नया अवतार : बोले, पूरी दुनिया को मैं...
अहमदाबाद विमान हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन, शोक में डूबा गुजरात