अहमदाबाद से एक दुखद खबर सामने आई है। एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें करीब 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद आसमान में धुएं का गुबार देखा गया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की है।
गृह मंत्री शाह ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया का बोइंग 787 विमान VT-ANB, अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य शामिल हैं।
दुर्घटना अहमदाबाद एयरपोर्ट परिसर में ही हुई। घायलों को तुरंत स्ट्रेचर पर अहमदाबाद के सिविल अस्पताल ले जाया गया। घटना की जांच जारी है।
▶️ अहमदाबाद एयरपोर्ट परिसर में हुआ एयर इंडिया का प्लेन क्रैश
— IBC24 News (@IBC24News) June 12, 2025
▶️घायलों को स्ट्रेचर पर लाया गया अहमदाबाद सिविल अस्पताल#planecrash | #Ahmedabad | #Gujarat | #AirIndia pic.twitter.com/UkrDutZOlR
अहमदाबाद विमान हादसे में चमत्कार! आग के बीच से ज़िंदा निकले विश्वास कुमार का वीडियो
पिता की हत्या का दर्द बना जुनून, बेटी ने NEET में किया कमाल
पेड़ पर बंदर का लकी ड्रा : 500 के नोटों की बारिश से कोडाइकनाल में हड़कंप
एंकर पढ़ रही थी खबर, तभी हुआ हमला! धूल से भरा स्टूडियो, जान बचाकर भागी
कलेशी बुआ के हार प्रेम ने मचाया कोहराम, अखबार में छपा विज्ञापन!
5 मिनट में 32 आम! मुकुल मिश्रा का अद्भुत कारनामा वायरल
कमल हासन को तलवार भेंट करने पर मचा बवाल, स्टेज पर हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
विराट कोहली ने फादर्स डे पर पिता को याद कर लिखी भावुक चिट्ठी
क्या लालू यादव ने जन्मदिन पर बाबा साहेब का अपमान किया? बीजेपी ने घेरा, जानिए सच्चाई
रिंकू सिंह का जिगरी यार बना करोड़पति, एल्विश यादव का टूटा सपना!