पटना में आज डबल डेकर फ्लाईओवर का उद्घाटन, अशोक राजपथ पर जाम से मिलेगी राहत!
News Image

पटना में आज से डबल डेकर फ्लाईओवर पर गाड़ियां दौड़ने लगेंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह 10:30 बजे इसका उद्घाटन करेंगे।

यह बिहार का पहला डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर है। अब कारगिल चौक से सायंस कॉलेज तक गाड़ियां बिना रुके चलेंगी। लोगों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

उद्घाटन के लिए इस डबल डेकर को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। अशोक राजपथ पर यातायात सुगम होगा।

यह डबल डेकर फ्लाईओवर 422 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है। अशोक राजपथ पर जाम की समस्या वर्षों से बनी हुई थी। अब इस फ्लाईओवर के चालू होने से जाम से मुक्ति मिलेगी।

पटना के लोग तीन लेयर में यात्रा कर सकेंगे। पटना कॉलेज मेन गेट से बीएन कॉलेज मेन गेट तक 1.45 किलोमीटर का निचला डेक और कारगिल चौक से पटना विश्वविद्यालय गेट (शताब्दी द्वार) समेत पटना साइंस कॉलेज तक 2.2 किलोमीटर का ऊपरी डेक तैयार हो गया है। सर्विस रोड का काम भी लगभग पूरा हो चुका है।

इस डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने 422 करोड़ रुपये की लागत से करवाया है। पटना का अशोक राजपथ अत्यधिक व्यस्त इलाकों में से एक है। यहां जाम की समस्या बहुत पुरानी है। इस फ्लाईओवर के बनने से अब अशोक राजपथ में यातायात सुगम होगा।

पटना विश्वविद्यालय से आगे जाने वाले करगिल चौक के पास ऊपरी डेक पर चढ़कर जा सकते हैं। गांधी मैदान की ओर आने वाले लोग पटना कॉलेज के पास निचले डेक पर चढ़कर सीधे जाएंगे।

इस प्रोजेक्ट में जो सर्विस रोड बनी है, उसका इस्तेमाल फ्लाईओवर के नीचे के मुहल्ले में जाने वाले रास्ते के लिए किया जाएगा।

इस फ्लाईओवर की जेपी गंगा पथ से कृष्णा घाट के पास कनेक्टिविटी से गांधी सेतु और अन्य मार्गों से आने वाले वाहनों को एक सुगम वैकल्पिक रास्ता मिलेगा।

डबल डेकर चालू होने से अशोक राजपथ, पीएमसीएच, पटना विश्वविद्यालय और पटना सायंस कॉलेज के क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव कम होने से छात्रों, मरीजों और व्यापारियों को लाभ मिलेगा। पीएमसीएच जाने के लिए भी इस फ्लाईओवर से सीधी कनेक्टिविटी दी जाएगी।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अहमदाबाद विमान दुर्घटना: 18 सेकंड में राख हुआ हवाई जहाज, हैरान करने वाला वीडियो!

Story 1

अहमदाबाद में विमान क्रैश: डॉक्टरों का हॉस्टल बना मलबा, मची चीख-पुकार

Story 1

मैं कोई बेवकूफ़ नहीं हूं! : RCB खरीदने की अफवाहों पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम का तीखा जवाब

Story 1

तलाक के बाद पहली बार साथ दिखे करिश्मा और संजय, बेटी का 18वां जन्मदिन मनाया

Story 1

अहमदाबाद विमान हादसा: सीट नंबर 11A पर यात्री जिंदा मिला, नाम रमेश विश्वास कुमार!

Story 1

अहमदाबाद विमान हादसे में चमत्कार! 11A पर बैठा यात्री ज़िंदा बचा, कूदकर बचाई जान

Story 1

लंच के लिए हॉस्टल गया बेटा, विमान गिरा तो दूसरी मंजिल से कूदा!

Story 1

इजरायल का ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला, तेहरान का कड़ा रुख - हमने शुरुआत नहीं की थी

Story 1

अहमदाबाद विमान हादसा: अमित शाह की निराशा, प्रधानमंत्री मोदी चिंतित

Story 1

मराठी न आने पर बैंक कर्मचारी की पिटाई: गुंडागर्दी का वायरल वीडियो