जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में महाराजा सुहेलदेव के विजय दिवस पर आयोजित समारोह में मंगलवार को अजीबोगरीब घटना घटी। सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर को एक कार्यकर्ता ने माला पहनाने के बाद अचानक कई थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के आशापुर गांव में हुई। सम्राट सुहेलदेव के विजय दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर मुख्य अतिथि थे। उसी दौरान बृजेश राजभर नामक एक व्यक्ति ने मंच पर माला पहनाने के बाद उन्हें ताबड़तोड़ थप्पड़ मारे, जिससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद महेंद्र राजभर ने आरोप लगाया कि उन पर यह हमला उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर द्वारा कराया गया है। उन्होंने बताया कि हमलावर बृजेश राजभर कुछ दिन पहले मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मिला था, और वहीं पर इस हमले की साजिश रची गई थी।
महेंद्र राजभर ने कहा कि बृजेश राजभर पहले ओमप्रकाश राजभर की पार्टी में कार्यकर्ता था, लेकिन अब कोई पदाधिकारी नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि वह कैसे इस कार्यक्रम में आया और किसने उसे बुलाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी में न तो कोई मनमुटाव था, न तो कोई पैसे का विवाद था।
घटना के बाद महेंद्र राजभर कार्यक्रम छोड़कर जलालपुर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि हमले के लिए दर्जनों लोग आए थे, लेकिन बृजेश ने ही हमला किया, जिसके खिलाफ उन्होंने नामजद तहरीर दी है।
जलालपुर के थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि महेंद्र राजभर ने थाने में तहरीर दी है और वायरल वीडियो भी संज्ञान में आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महेंद्र राजभर ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) से अलग होकर अपनी पार्टी बनाई थी। उस समय वह सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। उन्होंने ओमप्रकाश राजभर पर पार्टी के अभियान से भटकने और व्यक्तिगत लाभ के लिए धन बटोरने का आरोप लगाया था।
गौरतलब है कि ओम प्रकाश राजभर ने 27 अक्टूबर 2002 को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की स्थापना की थी, जिसमें महेंद्र राजभर प्रमुख संस्थापक सदस्यों में से एक थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में महेंद्र राजभर को भाजपा-सुभासपा गठबंधन का प्रत्याशी बनाया गया था, जिन्होंने मऊ सदर से बाहुबली मुख्तार अंसारी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे।
*ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर जी को
— Er. Anil Kumar Maurya (@anilmaurya5566) June 10, 2025
बनारस के रहने वाले बृजेश राजभर ने मंच पर थप्पड़ मारे जो कि घोर निंदनीय है
महेंद्र राजभर वर्तमान समय में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं@rajbhar pic.twitter.com/HaRKaLxXot
अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 242 यात्री सवार!
अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान इमारत से टकराकर दो टुकड़ों में बंटा, आग का गोला बना!
अहमदाबाद में बड़ा हादसा: लंदन जा रहा एयर इंडिया विमान दुर्घटनाग्रस्त, 242 यात्री सवार!
एयर इंडिया विमान दुर्घटना: अहमदाबाद में टेकऑफ के तुरंत बाद हादसा, 242 यात्री सवार
इंग्लैंड पहुंचते ही बुमराह की लय ने मोर्ने मोर्कल को किया हैरान
साढ़े तीन घंटे चली बैठक: PM मोदी ने CM और BJP नेताओं को दी अहम सलाह
सिगरेट पीते हुए फ्यूल टैंकर खोलने की कोशिश, ज़ोरदार धमाके में हवा में उड़ा शख्स!
सोनम रघुवंशी मामले पर नेहा सिंह राठौर का बयान: महिलाओं को गिल्ट में रखा जा रहा, पुरुषों के हाथ खून से सने!
गुजरात में विमान हादसा: उड़ान भरते ही आग का गोला बना विमान, 242 यात्रियों के होने की आशंका
अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, रिहायशी इलाके में हादसा, 242 यात्री सवार