जौनपुर के जलालपुर क्षेत्र के आशापुर गांव में मंगलवार को महाराज सुहेलदेव विजयोत्सव के दौरान एक अप्रत्याशित घटना घटी। सुभासपा नेता बृजेश राजभर ने सपा नेता महेंद्र राजभर को मंच पर माला पहनाने के बाद थप्पड़ों की बौछार कर दी। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम की शुरुआत में बृजेश राजभर ने मंच से महेंद्र राजभर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब अपने लोग सत्ता में आए तो उन्होंने समाज की नहीं, सिर्फ अपने परिवार की सेवा की।
भाषण के बाद बृजेश राजभर ने महेंद्र राजभर को माला पहनाई, लेकिन अचानक उनके चेहरे के भाव बदल गए और उन्होंने एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए।
इस अप्रत्याशित हमले के बाद दोनों नेताओं के समर्थकों में हड़कंप मच गया। कार्यकर्ताओं ने तुरंत बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।
महेंद्र राजभर ने इस घटना के संबंध में जलालपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह हमला कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के इशारे पर किया गया।
महेंद्र राजभर कभी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के संस्थापक सदस्यों में से थे, लेकिन 2021 में उन्होंने पार्टी से अलग होकर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी बनाई। हाल ही में, 2 मई को वे समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे।
सुभासपा द्वारा 10 जून को महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव मनाया गया था, जिसके उपलक्ष्य में जौनपुर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान मंच पर यह अप्रत्याशित हमला हुआ, जो अब पार्टी की अंदरूनी कलह को उजागर कर रहा है।
थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर प्राप्त हो चुकी है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
*ऐसौ सम्मान कभी दुश्मन को भी ना दीजो !
— Girdhari Lal Goyal (@Girdharilalgoyl) June 11, 2025
ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर का ये
सम्मान बनारस के रहने वाले बृजेश राजभर ने जौनपुर में किया
Girdhari Lal Goyal pic.twitter.com/oPbAqAMtxM
अहमदाबाद में विमान हादसा: धमाका, भगदड़ और जलता मलबा
अहमदाबाद में विमान दुर्घटना: सड़कों पर बिखरे शव, 100 से ज़्यादा की मौत
अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त, दिल दहला देने वाला मंजर!
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: युवक का चौंकाने वाला दावा, उड़ान से पहले देखी थी खराबी!
फरवरी से बन रही थी सोनम को गायब करने की योजना, मेघालय पुलिस का खुलासा
कर्नाटक में बाढ़ जैसे हालात, धारवाड़ में स्कूलों की छुट्टी, मौसम विभाग का रेड अलर्ट
अहमदाबाद में उड़ान भरते ही क्रैश हुआ एयर इंडिया का विमान, 242 यात्री सवार
वाटर पार्क में कोहराम: झूले से उतरते ही लड़के से टकराया शख्स, हवा में हुई जोरदार टक्कर!
अहमदाबाद विमान हादसा: लंच कर रहा था, दूसरी मंजिल से कूदा! बेटे की आस में पहुंची मां का खुलासा, कैसे दी मौत को मात?
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: चारों तरफ लाशें, एक व्यक्ति चमत्कारिक रूप से जीवित