इंदौर से मेघालय: सोनम ने कैसे रची मर्डर की साजिश, कहां छोड़े सुराग, और कैसे पकड़े गए हत्यारे?
News Image

सोनम रघुवंशी के ऑपरेशन हनीमून का DNA टेस्ट अब होगा। राजा मर्डर केस की कहानी पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और मेघालय तक फैली है। टीम ने हर उस लोकेशन पर पड़ताल की है जिसका सीधा ताल्लुक सोनम रघुवंशी से है। कई नए सबूत मिले हैं।

सोनम ने अगर राजा से शादी नहीं करनी थी तो पहले घर क्यों नहीं छोड़ा? क्या सोनम ने शादी से पहले ही विधवा होने और पति की जान लेने का फैसला कर लिया था? विधवा होने से सोनम को क्या फायदे मिलने वाले थे? राज, जो सोनम का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा था, उसके साथ उसका असली रिश्ता क्या है? और पिछले 24 घंटों में राजा मर्डर मिस्ट्री में क्या-क्या सबूत मिले हैं?

राजा रघुवंशी हत्याकांड में पहला अपडेट: सोनम रघुवंशी को लेकर मेघालय पुलिस रवाना हो गई है और वो कोलकाता एयरपोर्ट पर है। दूसरा अपडेट: राजा की हत्या के वक्त सोनम वहीं खड़ी थी और उसने ही हत्या का फाइनल ऑर्डर दिया था। तीसरा अपडेट: मेघालय पुलिस ने इस पूरे ऑपरेशन को ऑपरेशन हनीमून नाम दिया था, जिसमें 20 अधिकारियों की कोर टीम शामिल थी। चौथा अपडेट: शिलॉन्ग से मिली जानकारी के अनुसार सोनम और आरोपियों की गिरफ्तारी उस स्कूटी की बरामदगी के बाद शुरू हुई, जिसे राजा और सोनम ने घूमने के लिए हायर किया था। पांचवां अपडेट: सोनम ने राजा रघुवंशी से शादी क्यों की, इसके पीछे का प्लान सामने आ चुका है।

सोनम राजा की मौत को हादसा दिखाकर विधवा बनना चाहती थी और राज कुशवाहा से शादी करना चाहती थी। सोनम जानती थी कि उसका परिवार राज के साथ उसके रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं करेगा क्योंकि राज कुशवाहा और सोनम रघुवंशी अलग-अलग जाति के हैं, राज उम्र में सोनम से पांच साल छोटा है, और राज सोनम के पिता की दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी था। सोनम ने सोचा था कि विधवा होने के बाद उसका परिवार राज के साथ उसकी शादी के लिए राजी हो जाएगा।

राजा रघुवंशी के अंतिम संस्कार में जब सोनम के पिता पहुंचे थे, तब राज कुशवाहा उनका सहारा बनकर वहां पहुंचा था। राज का सोनम के घर पर पहले से ही आना जाना था। क्या वो परिवार के सामने अपनी अच्छी इमेज बना रहा था? राजा के भाई ने कहा है कि सोनम का बाप एक दामाद को मरवा कर दूसरे दामाद के कंधे पर हाथ रखकर आया था। मेघालय पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

राज और सोनम के रिश्तों को लेकर जब इंदौर में पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों समाज में भाई-बहन की तरह रहते थे। सोनम ने राज को राखी तक बांधी थी। अपनी लव स्टोरी को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पहले भाई-बहन होने का ढोंग रचा और फिर राजा की जान ले ली। राज भी पुलिस के शिकंजे में है, लेकिन सोनम की डेडली स्क्रिप्ट अभी भी जारी है।

सोनम पूछताछ में मेघालय पुलिस को गुमराह कर रही है। उसने बताया है कि उसे ड्रग्स देकर गाजीपुर लाया गया है। सोनम खुद को बेकसूर बता रही है, लेकिन बाकी आरोपियों के बयान उसके विपरीत हैं। आरोपी विशाल ने कबूला है कि मर्डर का आखिरी ऑर्डर सोनम रघुवंशी ने ही दिया था। सोनम ने अपने पति को अपनी आंखों के सामने मौत के घाट उतारा।

सोनम को लगा था की उसने परफेक्ट मर्डर प्लान किया है, लेकिन उसने हर कदम पर कोई न कोई सुराग छोड़ा। सोनम ने शिलॉन्ग को इसलिए चुना क्योंकि वो एक साल पहले अपने परिवार के साथ वहां घूमने गई थी। सोनम प्लान बनाया था कि यहां राजा को फेंककर वो इस हत्या को आसानी से हादसा साबित कर देगी।

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि शादी के बाद सोनम ने राज कुशवाहा को मैसेज करके बताया था कि राजा उसके करीब आ रहा है। इसके बाद सोनम अपने मायके चली गई। राजा की मां के साथ सोनम की फोन कॉल का ऑडियो सुनाया था, जिसमें सोनम ये बता रही है कि उसने व्रत रखा है। सोनम अब तक नॉर्मल बिहेव करने की कोशिश कर रही थी लेकिन तब तक उसने राजा की हत्या करवा दी थी। आज राजा की मां सोनम की मां से सवाल पूछ रही हैं कि आखिर उनके बेटे की गलती क्या थी।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

घटा हुआ वजन, मुरझाया चेहरा: क्या आप साउथ के इस दमदार विलेन को पहचान पाए? हालत देख फैंस चिंतित

Story 1

क्या सोनम रघुवंशी केस में राज कुशवाहा को फंसाया जा रहा है? भाई-बहन वाले दावे पर एक्टर ने उठाया सवाल!

Story 1

1 जुलाई से तत्काल टिकटों के नियम बदले, यात्रियों को राहत, एजेंटों को झटका!

Story 1

दिल्ली में बुलडोजर का कहर: कालकाजी में 1200 झुग्गियां जमींदोज

Story 1

कबाड़ वाली ट्रेन का वीडियो बनाने वाले BSF जवान पर नौकरी का खतरा?

Story 1

हासन में सनसनी: पत्नी ने पति और बच्चों को नींद की गोलियां खिलाकर मारने की साजिश रची, ऐसे खुली पोल

Story 1

पार्क में प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी, पति पर ही भड़की!

Story 1

संन्यास के बाद पूरन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुंबई इंडियंस ने बनाया नया कप्तान

Story 1

कांग्रेस का दिग्विजय सिंह को बड़ा झटका! भाई लक्ष्मण सिंह पार्टी से निष्कासित

Story 1

बंगाल फिर दहला: आगजनी, पत्थरबाजी और आंसू गैस के गोले!