एक देसी जुगाड़ ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर के पीछे ट्रॉली की जगह पूरी रोडवेज बस ही लगा दी है, जिसे देखकर रोडवेज और निजी ट्रांसपोर्ट कंपनियां हैरान हैं।
यह बस सड़कों पर दौड़ रही है और सवारियां इसमें आराम से सफर कर रही हैं। देसी इंजीनियरिंग का यह नायाब नमूना देख लोग दंग रह गए हैं।
वीडियो में दिख रहा व्यक्ति शान से ट्रैक्टर चला रहा है, जिसके पीछे असली रोडवेज बस जैसी दिखने वाली बॉडी बंधी है। दरवाजे, खिड़कियां और बस सेवा का बोर्ड भी लगा है। लोग इस बस में आराम से बैठे हैं।
सड़क पर चलते लोग इस देसी जुगाड़ को देखकर रुक रहे हैं, तस्वीरें खींच रहे हैं और इसकी वाहवाही कर रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई इस इनोवेशन की तारीफ कर रहा है।
बस कंपनियों में डर का माहौल है। रोडवेज अधिकारियों के माथे पर बल आ गया है, क्योंकि इस व्यक्ति ने ट्रैक्टर को ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट बना दिया है।
इस जुगाड़ के लिए किसी परमिट की जरूरत नहीं है और न ही टैक्स भरने की टेंशन। बस तेल भरो और लोगों को चढ़ाओ। हालांकि यह केवल मनोरंजन और इनोवेशन की हद तक ठीक है, क्योंकि कमर्शियल वाहनों के लिए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कानून बने हुए हैं।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो लाखों लोगों ने देखा है और कई लोगों ने इसे पसंद किया है। लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पूरी बस कंपनी में हड़कंप मचा है और सब इस बंदे की तलाश में हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि कंडक्टर आगे बैठा है तो अंदर टिकट कौन काट रहा है। एक यूजर ने यह भी लिखा कि देश में जुगाड़ की कमी नहीं है।
पूरी बस कंपनी में डर का माहौल बना हुआ है, बस कंपनी वाले इस बंदे को ढूंढ रहे हैं 🔥😂 pic.twitter.com/9rhLfWatEb
— Toofan Ojha (@RealTofanOjha) June 8, 2025
मथुरा-काशी मुक्ति और संविधान में बदलाव: वकील विष्णु शंकर जैन की मांगों की पूरी लिस्ट
मेघालय में पति की हत्या, 17 दिन बाद पत्नी का सरेंडर, 3 आरोपी गिरफ्तार
ये कैसा लोकतंत्र? अमेरिकी पुलिस ने ऑस्ट्रेलियाई रिपोर्टर को मारी गोली, कैमरे में कैद पूरी घटना
पाक प्रायोजित आतंकवाद पर सख्त संदेश देकर खत्म हुआ सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का अमेरिका दौरा
बेवफा पत्नी! सुपारी देकर पति का कत्ल, राजा की मां का रो-रोकर बुरा हाल, भाई ने खोले राज
जापान में मुसलमान: क्या खतरे में है देश या संस्कृति? क्यों सड़कों पर उतरे हज़ारों लोग?
मंत्रिमंडल फेरबदल और नए प्रदेश अध्यक्ष पर मंथन: अमित शाह-योगी आदित्यनाथ की महत्वपूर्ण मुलाकात
आधी रात को ढाबे पर रोती हुई सोनम: घर पर कॉल करना है
राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम का सनसनीखेज सरेंडर, खुला चौंकाने वाला सच!
पति ट्रंप के साथ, पत्नी मस्क के साथ: अमेरिका का पावर कपल फंसा ट्रंप-मस्क युद्ध में