लॉस एंजेलिस में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पत्रकार को मारी गोली!
News Image

लॉस एंजेलिस (अमेरिका) में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है।

एक वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिस ने एक विदेशी महिला पत्रकार को गोली मार दी। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस आंसू गैस और रबर की गोलियां इस्तेमाल कर रही थी।

इसी दौरान, एक पुलिसकर्मी ने रिपोर्टर को निशाना बनाया।

गोली लगने वाली रिपोर्टर का नाम लॉरेन टोमासी है, जो ऑस्ट्रेलिया की जानी-मानी पत्रकार हैं।

लॉरेन लॉस एंजेलिस में हिंसा की रिपोर्टिंग कर रही थीं, तभी पीछे खड़े एक पुलिसकर्मी ने उनके पैर में रबर की गोली मार दी।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गोली सीधे लॉरेन के पैर में लगती है, जिसके बाद वह झुक जाती हैं। वीडियो में उन्हें मैं ठीक हूं कहते हुए सुना जा सकता है।

लॉरेन का कहना है कि ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान पुलिस ने जानबूझकर उन्हें निशाना बनाया।

विरोध प्रदर्शन ट्रंप प्रशासन के अप्रवासी नागरिकों पर छापेमारी के आदेश के बाद शुरू हुए। डोनाल्ड ट्रंप ने लॉस एंजेलिस में लगभग 300 नेशनल गार्ड्स को तैनात किया है।

ट्रंप के निर्वासन अभियान के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसने जल्द ही हिंसा का रूप ले लिया।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बिहार में चिराग पासवान का ऐलान: सभी 243 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव!

Story 1

एक का बेटा, तो दूसरे का दामाद: हत्या पर छलका दो माताओं का दर्द

Story 1

हनीमून पर गई सोनम ने पति को मरवाया! राजा की मां ने कहा - वो गले मिलती थी, पर फांसी होनी चाहिए

Story 1

डॉक्टर पर मंत्री का गुस्सा, फिर CM का हस्तक्षेप: गोवा में क्या हुआ?

Story 1

ड्रग्स ले रखी है क्या? अफरीदी के बयान पर भारतीय फैंस का करारा जवाब

Story 1

पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा पति को गर्लफ्रेंड के साथ, हुआ जमकर हंगामा!

Story 1

सोनम के लापता होने के पीछे साजिश! इंदौर कपल केस में राजा रघुवंशी की सास बोलीं- मेरी बेटी को लाओ

Story 1

पाकिस्तान का दावा: आदमपुर एयरबेस पर सुखोई नष्ट, फैक्ट-चेक में खुली झूठ की पोल

Story 1

राजा नहीं चाहता था सोनम से शादी, घूमने जाने से भी किया था मना: मां का सनसनीखेज खुलासा

Story 1

ठाणे में रेल हादसा: चलती ट्रेन से गिरे 8 यात्री, तीन की मौत की आशंका