कांग्रेस सांसद शशि थरूर का एक और सनसनीखेज पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस से खटपट की खबरों के बीच, थरूर ने दुनिया को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है।
थरूर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि भारत अहिंसा प्रेमी है, लेकिन यह तभी तक है जब तक कोई उसे चुनौती न दे। उनका आशय यह है कि यदि किसी ने भारत की ओर बुरी नजर से देखा, तो उसे उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा।
थरूर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर भारत के दुश्मनों को ललकारा है। उन्होंने लिखा है, सौ बार जन्म लेंगे तो सौ बार करेंगे, जी भर के अपने वतन से प्यार करेंगे। जो हमसे बन पड़ा, अ वतन हमने किया है। जो सच था, सारी दुनिया ने अब जान लिया है। समस्त सदस्यों की तरफ से मातृभूमि का और देश विदेश में हिंदुस्तान प्रेमियों का बहुत-बहुत आभार जिन्होंने कान खोल कर सुना और दिल खोल कर स्वीकार किया कि हम अहिंसा प्रेमी हैं मगर तब तक, जब तक कोई... जय हिंद!
यह वायरल पोस्ट उन देशों को संदेश देता है जो भारत के प्रति गलत मंशा रखते हैं। भारत का रुख अब जैसे को तैसा वाला है। जो जैसा व्यवहार करेगा, उसे उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा।
कांग्रेस और शशि थरूर के बीच खटपट की खबरें सुर्खियों में हैं। पवन खेड़ा, उदित राज, सुप्रिया श्रीनेत समेत कई नेता थरूर को निशाना बना चुके हैं, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।
थरूर लगातार अपने अंदाज से अपनी पार्टी को असहज कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि डेलिगेशन लीड करने के बाद भारत लौटकर थरूर कैसे सामंजस्य स्थापित करते हैं।
सौ बार जन्म लेंगे तो सौ बार करेंगे
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) June 8, 2025
जी भर के अपने वतन से प्यार करेंगे
जो हम से बन पड़ा, अ वतन हमने किया है
जो सच था, सारी दुनिया ने अब जान लिया है
समस्त सदस्यों की तरफ से मातृभूमि का और देश विदेश में हिंदुस्तान प्रेमियों का बहुत-बहुत आभार जिन्होंने कान खोल कर सुना और दिल खोल कर… pic.twitter.com/8Do3xJHE2d
ट्रम्प का विमान की सीढ़ियों पर लड़खड़ाना: इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़!
भारतीय क्रिकेटर सौरभ कुमार का बड़ा फैसला, आगामी सीजन में बदलेंगे टीम!
सुकमा में नक्सली हमला: आईईडी ब्लास्ट में एएसपी शहीद, पोकलेन मशीन फूंकी
मेघालय में पति की हत्या, 17 दिन बाद पत्नी का सरेंडर, 3 आरोपी गिरफ्तार
गाजा में नरसंहार रुकवाए भारत: ओवैसी की मोदी सरकार से गुहार
बकरीद पर पीएम मोदी की यूनुस को बधाई, मिला स्नेहपूर्ण जवाब
बैंकों से भर रहा सरकारी खजाना: RBI के बाद SBI ने भी दिया डिविडेंड का तोहफा
पाकिस्तान का दावा: आदमपुर एयरबेस पर सुखोई नष्ट, फैक्ट-चेक में खुली झूठ की पोल
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम सखी-वन स्टॉप सेंटर में, पुरुषों का प्रवेश वर्जित!
चिराग पासवान लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव, 243 सीटों पर एनडीए की जीत का करेंगे प्रयास