झारखंड के देवघर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। सारठ इलाके के रहने वाले झामुमो कार्यकर्ता और किसान मुन्ना सिंह का हाल ही में निधन हो गया। उनका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा था, जहां हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई।
मुन्ना सिंह के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ब्रह्मसोली लाया गया, जहां श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी।
तभी, एक बंदर वहां आ पहुंचा। बंदर ने पार्थिव शरीर के सिरहाने बैठकर कफ़न हटाया और पांच से छह मिनट तक उनके चेहरे को निहारता रहा।
इसके बाद, बंदर ने शव के चेहरे को चूमा और शव को जलाने के लिए लाई गई लकड़ी पर बैठ गया।
यह घटना देवघर जिले के सारठ प्रखंड के ब्रह्मसोली गांव की है। अंतिम संस्कार के दौरान बंदर वहीं बैठा रहा और शव के पूरी तरह जलने के बाद ही वहां से चला गया।
बंदर कहां से आया और कहां गया, किसी को कुछ भी पता नहीं है।
श्मशान घाट पर मौजूद लोगों और परिजनों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
लोग इस घटना को चमत्कार मान रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि बंदर हनुमान जी का भक्त होता है और इस रूप में स्वयं हनुमान जी अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।
*देवघर के मुन्ना सिंह के अंतिम संस्कार में हनुमान जी की एक्टिविटी को चमत्कार ही कहेंगे 😭 ऐसा ना कभी देखा था और शायद कभी देख भी ना पाउं, भगवान श्री रामचंद्र जी भाई मुन्ना के दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें 😭#माफी_नही_गिरफ्तारी pic.twitter.com/85qmrZARhT
— Amal Kumar Pandey (@AmalKumarPande2) June 8, 2025
क्या हिना खान ने शादी के बाद अपनाया सनातन धर्म? एक्टर ने दी बधाई!
सगाई के जश्न में रिंकू सिंह की झिझक, प्रिया सरोज का जोश!
एक ओवर में 5 छक्के: वेस्टइंडीज के होल्डर और शेफर्ड ने मचाई तबाही!
रोते-रोते उमा ने कहा; देवी सिंह बोले-मेरी बेटी बेगुनाह - राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़
पुर्तगाल ने स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर जीता नेशंस लीग का खिताब, रोनाल्डो के छलके आंसू
दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज MSC इरिना विझिंजम से रवाना, बर्थिंग प्रक्रिया पूरी
सोनम के वो तीन इशारे, जिन्हें समझ लेता राजा, तो बच सकती थी उसकी जान
डॉक्टर पर मंत्री का गुस्सा, फिर CM का हस्तक्षेप: गोवा में क्या हुआ?
चलती बस में महिला के साथ हुआ भयावह हादसा, देखकर दहल गया सोशल मीडिया
क्या सोनम देगी इन 5 सवालों के जवाब? पति की हत्यारी मान रही मेघालय पुलिस