मध्य प्रदेश से एक खुशखबरी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु यादव की सगाई हो गई है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सगाई समारोह की फोटो के साथ यह जानकारी साझा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के रिश्तेदार और करीबी मौजूद रहे और उन्होंने नवयुगल को बधाई दी। मेहमानों ने डॉ. अभिमन्यु यादव को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा भी इस मौके पर उपस्थित थे। उन्होंने भी एक्स पर यह जानकारी शेयर की।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे की सगाई खरगोन के दिनेश यादव की बेटी डॉ. इशिता यादव के साथ हुई है। परिवार में खुशी का माहौल है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव भी इस खास मौके पर बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
मुख्यमंत्री की होने वाली बहू डॉ. इशिता यादव भी एक डॉक्टर हैं।
मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, बाबा श्री महाकाल और श्री गोपाल कृष्ण की परम कृपा और पूज्य पिताश्री और माताश्री के आशीर्वाद से पुत्र चिरंजीवी डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई, खरगोन के श्री दिनेश यादव जी की सुपुत्री डॉ. इशिता यादव के साथ संपन्न हुई। इस पुनीत, पावन मंगल बेला पर सभी वरिष्ठजनों ने आशीर्वाद प्रदान किया, स्वजनों ने बधाइयां दीं, आप सभी का हृदय से आभार, अभिवादन।
*बाबा श्री महाकाल और श्री गोपाल कृष्ण की परम कृपा और पूज्य पिताश्री और माताश्री के आशीर्वाद से पुत्र चिरंजीवी डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई, खरगोन के श्री दिनेश यादव जी की सुपुत्री डॉ. इशिता यादव के साथ संपन्न हुई।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 8, 2025
इस पुनीत, पावन मंगल बेला पर सभी वरिष्ठजनों ने आशीर्वाद प्रदान किया,… pic.twitter.com/pCEJPgapst
ईरान-इज़राइल युद्ध: डर के साये में तेहरान, सड़कों पर लगा लंबा जाम, लोग देश छोड़ने को मजबूर
तुर्की के दोस्त पाकिस्तान को पीएम मोदी का करारा जवाब, साइप्रस में ग्रीन लाइन का दौरा!
मनाली में जिपलाइन हादसा: 12 वर्षीय त्रिशा केबल टूटने से खाई में गिरी, भयानक वीडियो वायरल
पिता की हत्या का दर्द बना जुनून, बेटी ने NEET में किया कमाल
अहमदाबाद विमान हादसे में चमत्कार! आग के बीच से ज़िंदा निकले विश्वास कुमार का वीडियो
ईरान की इज़राइल को कड़ी चेतावनी: आज रात हमले और भी सख्त होंगे!
IND vs ENG: लीड्स टेस्ट के लिए 9 खिलाड़ी पक्के, बाकी 2 स्थानों पर सस्पेंस! किसे मिलेगा मौका?
पीएम मोदी को जनता माफ नहीं करेगी : इजरायल-ईरान तनाव पर अबू आजमी का तीखा हमला
क्या योगी आदित्यनाथ की जगह लेंगे केशव प्रसाद मौर्य? अमित शाह के मित्र वाले संदेश ने यूपी में मचाई सियासी हलचल!
क्या पाकिस्तान पर भी परमाणु बम बरसाएगा इजराइल? नेतन्याहू के पुराने बयान से दहशत!