हम अपने घर में महफूज नहीं! पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार की हत्या पर लड़कियों का फूटा गुस्सा, वीडियो वायरल
News Image

इस्लामाबाद में एक 17 वर्षीय टिकटॉक स्टार सना युसूफ की हत्या के बाद पाकिस्तान में सनसनी फैल गई है। हत्यारे ने सना के घर में घुसकर उसे गोली मार दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कई बार सना को प्रपोज कर चुका था, लेकिन सना ने हर बार इनकार कर दिया था। आरोपी 10वीं पास है और बेरोजगार है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी सना के घर रिश्तेदार बनकर आया था। उसने घर के बाहर कुछ देर बात की, फिर अंदर घुसकर सना को बेहद करीब से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान हुई और हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल और सना का मोबाइल बरामद कर लिया गया है।

इस घटना के बाद पाकिस्तान में युवाओं, खासकर लड़कियों में भारी आक्रोश है। बीबीसी से बात करते हुए कई लड़कियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो में एक लड़की कहती है, एक 17 साल की लड़की को उसके अपने घर में मारा गया है। घर तो सबसे सुरक्षित जगह होती है!

एक अन्य लड़की कहती है, लड़कियों को हमेशा दबाया जाता है। कभी उन पर झूठे आरोप लगते हैं, कभी कुछ और होता है। क्या हम किसी को जवाब नहीं दे सकते? क्या हम अपने हक के लिए आवाज नहीं उठा सकते? अगर हम आवाज उठाएंगे तो हमें मार दिया जाएगा?

लड़कियों का कहना है कि एक औरत अपने घर में भी महफूज नहीं है। इस घटना के बाद लोगों में, खासकर लड़कियों में गुस्सा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

टाइमिंग के चक्कर में सड़क पर भिड़े सरकारी और प्राइवेट बस ड्राइवर!

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: भारत की मार से तड़पा पाकिस्तान, अमेरिका से लगाई गुहार

Story 1

IPL खत्म, अब कब दिखेंगे विराट कोहली मैदान पर? जानिये शेड्यूल!

Story 1

दुनिया की सबसे खूबसूरत लिखावट: नेपाल की प्रकृति मल्ला की हैंडराइटिंग ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

Story 1

गाजा अस्पताल के नीचे आतंक का अड्डा? IDF का सनसनीखेज खुलासा!

Story 1

सोशल मीडिया पर युद्ध जीतने चला पाकिस्तान, विशेषज्ञ ने खोली पोल

Story 1

बकरीद पर अमेरिका ने मांगी मसूद अजहर की कुर्बानी , क्या तैयार होगा पाकिस्तान?

Story 1

गिरफ्तारी से बचने के लिए 5वीं मंजिल पर चढ़ा शूटर , कूदने की धमकी देकर करने लगा लाइव स्ट्रीमिंग

Story 1

इंग्लिश सरजमीं पर खलील का कहर, चार ओवर में इंग्लैंड-ए का बैटिंग ऑर्डर धराशायी

Story 1

तुम इस देश में विलुप्त हो जाओगे : ऑस्ट्रेलिया के हिंदुओं को बाबा बागेश्वर की चेतावनी