आजमगढ़: अब्बास अंसारी की सदस्यता रद्द होना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा रच रही षड्यंत्र - धर्मेंद्र यादव
News Image

आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद धर्मेंद्र यादव ने मऊ विधानसभा सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

सांसद यादव ने आरोप लगाया कि सरकार में बैठे लोग लगातार समाजवादी पार्टी के लोगों, पीडीए परिवार के लोगों और दलित, पिछड़े और मुस्लिम समाज के जनप्रतिनिधियों पर मुकदमा दर्ज कराने का षड्यंत्र रच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब्बास अंसारी से ज्यादा हेट स्पीच भाजपा के बड़े नेता रोज दे रहे हैं। धर्मेंद्र यादव ने पश्चिम बंगाल में गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि वह हेट स्पीच के दायरे में आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि आए दिन दलित, पिछड़े और मुस्लिम समाज के लोगों के खिलाफ लगातार बयान दिए जा रहे हैं।

सपा सांसद यादव ने यह भी पूछा कि उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ जो बयान दिए हैं, क्या वह हेट स्पीच का मामला नहीं है? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग लगातार पीडीए परिवार के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि जब यह मामला उच्च न्यायालय और ऊपर के न्यायालय में जाएगा तो सपा को न्याय जरूर मिलेगा।

धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जनता भाजपा के षड्यंत्र को समझ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि अब्बास अंसारी के खिलाफ शनिवार को फैसला आता है और रविवार को छुट्टी के दिन विधानसभा सचिवालय को खोलकर सदस्यता रद्द कर दी जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग लगातार हेट स्पीच कर रहे हैं।

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि कुछ परंपराएं हैं जिन्हें बचाया जाना चाहिए ताकि इतिहास में उनका नाम अच्छा लिखा जाए।

मऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सपा सांसद ने कहा कि प्रत्याशी कौन होगा, इसका फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में मऊ सदर सीट से सपा प्रत्याशी राजीव राय को सबसे बड़ी 66000 मतों की लीड मिली थी। उन्होंने विश्वास जताया कि मऊ की जनता विधानसभा उपचुनाव में भी फैसला सपा के पक्ष में करेगी।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव में ओमप्रकाश जी की पार्टी अकेले चुनाव लड़े। उन्होंने कहा कि वह ताकतवर नेता हैं और उन्हें सपा और भाजपा की जरूरत नहीं है। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि एक समय में ओमप्रकाश राजभर बाबा जी (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) को घंटा दे रहे थे, और आज साथ में हैं। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश जी कब क्या करेंगे, उन्हें खुद नहीं पता।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

जिसका बाप अपराधी... : बिहार विधानसभा में सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव के बीच तीखी जुबानी जंग

Story 1

मस्जिद जाने पर विवादों में अखिलेश यादव, बीजेपी हमलावर, सपा दे रही सफाई!

Story 1

ऋषभ पंत: संजीव गोयनका का हौसला, तुम एक फाइटर हो!

Story 1

भारी बारिश का अलर्ट: बंगाल की खाड़ी में हलचल, कई राज्यों में अति भारी बारिश की चेतावनी

Story 1

ऋषभ पंत का करारा प्रहार: ब्रायडन कार्स को जड़ा खड़े-खड़े लंबा छक्का!

Story 1

होटल में रंगे हाथों पकड़ी पत्नी, पति का फूटा गुस्सा: तुमने 5 साल बर्बाद कर दिए!

Story 1

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर भीषण युद्ध: कंबोडियाई रॉकेट से बैंकॉक गैस स्टेशन तबाह, थाईलैंड का जवाबी हवाई हमला!

Story 1

जडेजा के विवादास्पद आउट पर बवाल, फैंस ने हैरी ब्रूक को घेरा; रीप्ले में दिखा कुछ और!

Story 1

ढाबे पर अनोखा मेहमान: खाने की टेबल पर लंगूर, वीडियो वायरल

Story 1

क्या ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल चौथे टेस्ट में बल्लेबाजी कर पाएंगे? ICC नियम बताते हैं!