बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का गयाजी दौरा उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब एक महिला ने प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर उनकी धारणा को सीधे चुनौती दे दी। यह घटनाक्रम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
राहुल गांधी महिलाओं से संवाद करने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान, उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल किया, जिसकी प्रतिक्रिया में महिला ने कहा कि बिहार के सरकारी स्कूलों में अब कॉपी-किताब, यूनिफॉर्म से लेकर अंग्रेजी माध्यम तक की सुविधाएं उपलब्ध हैं। महिला ने दावा किया कि इससे बच्चों की पढ़ाई में सुधार आया है।
वायरल वीडियो में राहुल गांधी एक महिला से पूछते हैं कि उनके बच्चे सरकारी स्कूल जाते हैं या प्राइवेट। महिला जवाब देती है कि उसके बच्चे सरकारी स्कूल जाते हैं। जब राहुल पूछते हैं कि क्या सरकारी स्कूल में पढ़ाई अच्छी होती है, तो महिला कहती है, सरकारी में तो... पहले से तो बहुत बेहतर है...। राहुल आगे पूछते हैं कि वे क्या-क्या सीखते हैं, जिस पर महिला जवाब देती है कि वे कंप्यूटर सीखते हैं, उन्हें किताबें मिलती हैं, और साइकिल के लिए पैसे भी मिलते हैं। जब राहुल पूछते हैं कि क्या वे हिंदी-अंग्रेजी सीखते हैं, तो महिला जवाब देती है, हां, अंग्रेजी भी सीखते हैं।
महिला की इस प्रतिक्रिया से राहुल गांधी हैरान रह गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी मुस्कुराते हैं, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ाते। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग महिला की प्रशंसा कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा है कि राहुल गांधी हर जगह प्रोपेगंडा चलाने जाते हैं, लेकिन इस बार उनका ये प्रोपेगंडा नहीं चला। कुछ यूजर्स ने यह भी टिप्पणी की कि अब कांग्रेस के जमाने से बेहतर पढ़ाई होती है और गांव की महिलाएं भी राहुल गांधी का मज़ा ले रही हैं।
यह महिला संवाद राहुल गांधी के पांचवें बिहार दौरे का हिस्सा था। पिछले पांच महीनों में राहुल मार्च से लेकर जून तक लगातार बिहार में सक्रिय हैं। कांग्रेस की नजर इस बार अपनी पिछली स्थिति सुधारने पर है। 2020 में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़कर सिर्फ 19 सीटें जीती थीं। इस बार कांग्रेस ने महिलाओं को साधने के लिए माई बहिन मान योजना के तहत हर महिला को ₹2500 महीना देने का वादा किया है। लेकिन इस वायरल वीडियो ने यह दिखा दिया कि मतदाता अब सिर्फ वादों पर नहीं, बल्कि जमीनी बदलावों पर बात करने लगे हैं।
बिहार में महिला ने राहुल गाँधी की बोलती बंद की। 🔥 pic.twitter.com/ff771x0sNI
— Apurva Singh (@iSinghApurva) June 6, 2025
क्या 20 साल पहले सोनाली बेंद्रे और राज ठाकरे के बीच थीं नज़दीकियाँ? अभिनेत्री ने किया अफवाहों का खंडन
बकरीद पर सनसनी: शख्स ने खुद को दी कुर्बानी, परिवार में कोहराम
इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, स्टार स्पिनर ने लिया संन्यास!
राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने कणाद पुरकायस्थ को बनाया असम से उम्मीदवार
सोती हुई नाबालिग लड़की के साथ बस कंडक्टर की शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल
रूस के हमलों से दहला यूक्रेन, ट्रम्प बोले- ज़ेलेंस्की ने दिया पुतिन को हमला करने का न्योता
वायरल वीडियो: फूंक मारते ही लकवाग्रस्त महिला उठी और दौड़ने लगी, देखकर लोग हैरान!
हेडिंग्ले टेस्ट: केएल राहुल ओपनर, शुभमन गिल नंबर 4 पर!
टीएमसी नेता फिरहाद हकीम ने पीएम मोदी को कहा कायर , बीजेपी भड़की; ममता बनर्जी के इशारे पर बोलने का आरोप
फ्रेंच ओपन 2025: जोकोविच का सपना चकनाचूर, सिनर फाइनल में! अल्कारेज से होगी खिताबी भिड़ंत