साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी आज, 6 जून को शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल की शादी की पहली तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
अखिल अक्किनेनी और जैनब रावजी ने 26 नवंबर, 2024 को सगाई की थी। सूत्रों के अनुसार, अखिल अक्किनेनी और जैनब रावजी तीन साल से रिलेशनशिप में थे।
यह सगाई समारोह केवल करीबी परिवार और दोस्तों के बीच संपन्न हुआ था। अब इस कपल ने पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर ली है।
यह शादी अन्नपूर्णा स्टूडियो में हुई है, जहाँ नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी हुई थी। अखिल अक्किनेनी ने इस खास दिन सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था।
दुल्हन जैनब ने शादी के लिए सिल्क की सफेद साड़ी पहनी थी और अपने लुक को स्टेटमेंट ज्वेलरी से पूरा किया था। इस दौरान जैनब रावजी बहुत सुंदर लग रही थीं।
अखिल अक्किनेनी खुद अपनी कार चलाकर बारात लेकर आए। एक्टर के इस अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में एक्टर के दोस्त और परिवार के लोग दूल्हे का स्वागत करने के लिए घर के प्रवेश द्वार पर खड़े हैं। जैसे ही अखिल एंट्री लेते हैं, सभी डांस करना शुरू कर देते हैं।
इस शादी में केवल करीबी लोग ही नजर आए, जिनमें चिरंजीवी, राम चरण, प्रशांत नील, क्रिकेटर तिलक वर्मा और शिल्पा रेड्डी शामिल थे। शोभिता ने अपने देवर और देवरानी की शादी के लिए गोल्डन साड़ी पहनी थी।
ఈ ఉదయం బ్రహ్మ ముహూర్తం లో 👌🏻
— Lakshmi Bhavani (@iambhavani1) June 6, 2025
కుటుంబ సభ్యులు అత్యంత సన్నిహితుల మధ్య అఖిల్ జైనబ్ ల వివాహం!#AkhilAkkineni#AkhilZainab@iamnagarjuna @AkhilAkkineni8 😍 pic.twitter.com/VAOYPjGIAa
स्वर्ण मंदिर में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, ऑपरेशन ब्लू स्टार की 41वीं बरसी
सहारनपुर में टला बड़ा हादसा: सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
इंग्लैंड टेस्ट से पहले टीम इंडिया को झटका, रोहित-विराट के बाद इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास!
बेंगलुरु भगदड़ के बाद मुंबई पहुंचे विराट कोहली, फैंस का फूटा गुस्सा!
मस्क और ट्रंप के बीच छिड़ी जुबानी जंग, इंटरनेट पर लोगों ने मोदी जी से लगाई सीजफायर की गुहार
भारत-म्यांमार सीमा पर तनाव, सुरक्षा बलों का जवाबी ऑपरेशन
सहारनपुर के देवबंद में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल, दो गिरफ्तार
एयरपोर्ट पर शुभमन गिल का कूल अंदाज, फैंस बोले आ गया कप्तानी का घमंड! सगाई के बाद इंग्लैंड रवाना हुए कुलदीप यादव!
माफ़ी मांगता हूं, पर चोर नहीं: माल्या का बड़ा खुलासा, प्रणब मुखर्जी की चुप्पी ने डुबोई किंगफिशर!
क्या विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद संन्यास लेंगे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ?