हरिद्वार, उत्तराखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की ने अपनी ही मां पर उसके बॉयफ्रेंड से यौन शोषण कराने का आरोप लगाया है। आरोप भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष पर उनकी ही 13 वर्षीय बेटी ने लगाया है।
पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला नेता और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
जांच में पता चला है कि गिरफ्तार महिला नेता का अपने पति के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। उनकी 13 साल की बेटी पिछले एक महीने से अपने पिता के साथ रह रही थी।
कुछ दिनों से नाबालिग गुमसुम रह रही थी। पिता द्वारा बार-बार पूछने पर उसने बताया कि उसकी मां ने अपने बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल और कुछ अन्य लोगों से उसका यौन शोषण कराया है।
यह जानकारी मिलते ही पिता तुरंत बेटी को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे और पत्नी समेत सभी आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद महिला नेता और उसके बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की टीम अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
हरिद्वार के भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि महिला नेता अनामिका शर्मा को अगस्त 2024 में ही पार्टी ने सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया था। वर्तमान में उनका भारतीय जनता पार्टी में कोई पद नहीं है। पार्टी ने इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया है।
*ये भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष अनामिका है
— बघीरा 😺 (@LegalAdvisour) June 5, 2025
इस कलयुगी मां ने अपनी सगी 13 की बेटी को बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों के सामने परोस दिया उसकी इज्जत लूटने को
सुबह के समाचार समाप्त हुए pic.twitter.com/LFIzaLY0eF
ट्रंप की धमकी के बाद मस्क का यू-टर्न: ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट डीकमीशन नहीं होगा!
बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल! शिक्षक खुलेआम लिख रहे कॉपियों में उत्तर, मचा हड़कंप
मेरे बिना राष्ट्रपति चुनाव में जीत नहीं मिलती : मस्क ने ट्रंप की टिप्पणियों पर दिया करारा जवाब
भारत की ब्रह्मोस के आगे चीन के डिफेंस सिस्टम ने मानी हार, पाकिस्तान की तबाही का चीन में खुलासा
कटरा-श्रीनगर वंदे भारत: यात्रियों को मिला समय का तोहफा, किराया सुनकर हुए हैरान!
टाइम्स स्क्वायर पर उड़ी मुनीर की खिल्ली, फ्रॉड मार्शल कहकर किया गया ट्रोल
लकड़ी के बुरादे में छिपी शराब: पंजाब की गुड़िया बिहार में धराशायी, स्कैनर भी हुआ फेल!
इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी!
मुर्गा या सीलिंग फैन! वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ऑपरेशन सिंदूर सुनते ही पाकिस्तान को याद आएगी शर्मनाक हार, पीएम मोदी ने पड़ोसी के लिए कहीं ये 10 बातें