हर रोज सुबह 10 बजे लाखों रेल यात्रियों के लिए एक तनावपूर्ण संघर्ष शुरू होता है। IRCTC की तत्काल टिकट बुकिंग विंडो खुलते ही मानो पूरा देश वेबसाइट पर टूट पड़ता है। कुछ ही सेकंड में साइट धीमी हो जाती है, कई बार हैंग तक कर जाती है, और जब तक रिफ्रेश करते हैं, सीटें वेटिंग में जा चुकी होती हैं।
थायरोकेयर के संस्थापक और सफल कारोबारी डॉ. ए. वेलुमणि ने IRCTC की तत्काल टिकट प्रक्रिया को एक हास्य-भरे लेकिन गंभीर लहजे में डेली ड्रामा बताया। उन्होंने लिखा, 9:59 तक सीट्स अवेलेबल होती हैं, 10:00 बजे साइट हैंग हो जाती है, 10:03 तक सब टिकट बुक हो जाते हैं और 10:04 पर साइट फिर से स्मूथ हो जाती है। उनका यह अंदाज आम यात्रियों के अनुभव से इतना मेल खाता है कि हजारों लोग इससे सहमति जता रहे हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार, 73% यात्रियों का टिकट सिर्फ एक मिनट में ही वेटिंग में चला जाता है, 30% लोग अब एजेंट्स के भरोसे टिकट बुक करवाते हैं, मात्र 29% यात्री ही साल में एक बार सफलतापूर्वक तत्काल टिकट बुक कर पाते हैं। ये आंकड़े दिखाते हैं कि वर्तमान प्रणाली आम यूजर्स के लिए कितनी निराशाजनक है।
डॉ. वेलुमणि ने इस समस्या के समाधान के लिए एक स्लॉट-बेस्ड बुकिंग सिस्टम का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे उनकी कंपनी वेबसाइट पर ट्रैफिक को चरणबद्ध तरीके से संभालती है, वैसे ही IRCTC को भी तत्काल बुकिंग विंडो को समय के स्लॉट में बांट देना चाहिए।
उदाहरण के तौर पर, सुबह 6 से रात 8 बजे तक हर घंटे अलग-अलग रूट या ट्रेनों के लिए बुकिंग खोली जाए।
इससे वेबसाइट पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा, साइट क्रैश की समस्या नहीं होगी, यात्रियों को फेयर और स्ट्रेस-फ्री मौका मिलेगा, एजेंट्स पर निर्भरता घटेगी और बुकिंग प्रक्रिया पारदर्शी और समावेशी बनेगी। क्या रेलवे इस सुझाव पर ध्यान देगा? यात्रियों को राहत मिल सकती है!
Shocking.
— Dr. A. Velumani.PhD. (@velumania) June 3, 2025
If it is true, it is betrayal. !! pic.twitter.com/bUkAXwNeTE
छाता बनते ही पैराशूट! लड़की ने बंदर को दिया छाता, वो हवा में उड़ गया!
योगी के मंत्री के गांव में नकाबपोशों की दबंगई, मजदूरी मांगने पर ताबड़तोड़ फायरिंग
नवाज शरीफ के करीबी घर में सो रहे थे, तभी गैस लीक! बड़े नेता अफरीदी की मौत
अगले 12 घंटे: भारी बारिश, 50 किमी/घंटा की गति से हवाएं, IMD का अलर्ट
TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने पिनाकी मिश्रा संग काटी शादी का केक, पहली तस्वीर आई सामने
वायरल वीडियो: मैडम ने एक मिनट में समझाया रिश्ते का गहरा सबक!
पति को हिंदू प्रेमिका संग रंगरलियां मनाते पत्नी ने पकड़ा, फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा!
बेंगलुरु भगदड़ के बाद मुंबई पहुंचे विराट कोहली, फैंस का फूटा गुस्सा!
इंग्लैंड में रनों की सुनामी लाएंगे करुण नायर, गंभीर का बड़ा वादा!
अकेला हनी बेजर, तीन तेंदुओं पर भारी! खौफनाक लड़ाई का वायरल वीडियो