मेरठ के पास सिमौली गांव में एक किसान के घर में अचानक 50 से ज़्यादा सांप निकलने से हड़कंप मच गया।
किसान ने अपने घर के दरवाजे के पास पहले एक सांप देखा, जिसे उसने मार दिया। फिर दूसरा और फिर एक और सांप दिखाई दिया।
देखते ही देखते दर्जनों सांप घर के प्रवेश द्वार के पास रैंप के नीचे से निकलने लगे। यह दृश्य किसी डरावनी फिल्म जैसा था।
खबर फैलते ही गांव वाले लाठी-डंडे और पत्थर लेकर पहुंचे। एक घंटे के भीतर 50 से ज्यादा सांपों को मारकर पास के एक गड्ढे में दफना दिया गया।
ये सभी सांप चेकर्ड कीलबैक वाटर स्नैक प्रजाति के थे, जो जहरीले नहीं होते।
वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने गांव वालों से पूछताछ की।
वन अधिकारियों ने पुष्टि की कि ये सांप वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित हैं।
सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोगों ने सांपों को मारने को गलत बताया है, वहीं कुछ ने ग्रामीणों के बचाव में इसे सही ठहराया है।
*मेरठ के समौली गांव में एक भाईजान के घेर मे एक दो नहीं पूरे 52 सांप निकले। सभी सांप (चेकर्ड कीलबैक वाटर स्नैक) प्रजाति के प्रतीत हो रहें थे जो जहरीले नहीं होते। इसके बावजूद भाईजान ने सभी 52 सांपों को लाठी से पीट पीट कर मार दिया। pic.twitter.com/PSUVD1J4yt
— shalu agrawal (@shaluagrawal3) June 2, 2025
प्यार में नाकामी: गर्लफ्रेंड के इग्नोर करने पर 40 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक!
सहवाग की IPL टीम ऑफ द टूर्नामेंट: जायसवाल, गिल और राहुल नहीं, इन खिलाड़ियों को मिली जगह!
OMG! 95 के दूल्हे, 90 की दुल्हनिया... 70 साल लिव-इन में रहने के बाद लिए सात फेरे!
क्या कांग्रेस छोड़ देंगे शशि थरूर? सांसद ने अमेरिका में दिया तीखा जवाब
राहुल गांधी के सरेंडर वाले बयान पर शशि थरूर का पलटवार, कांग्रेस में भी मची हलचल!
राहुल गांधी के सरेंडर वाले बयान पर शशि थरूर की एंट्री, बोले - भारत को किसी तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं
लालू यादव से सीखो बच्चों की चिंता करना: प्रशांत किशोर का तंज
बेंगलुरु भगदड़: RCB मृतकों के परिवारों को देगी 10 लाख रुपये का मुआवजा, घायलों को भी मिलेगी मदद
RCB की जीत का जश्न मातम में बदला, विराट पर सवाल, 100 करोड़ के केस की अपील
चीन से सस्ता माल: तेजस्वी ने बिलावल भुट्टो को दिखाया आइना, पाकिस्तान भौंचक्का!