ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रवक्ता वारिस पठान ने महाराष्ट्र में बकरीद पर बकरों की बिक्री पर कथित रोक से जुड़े निर्देशों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे महज अफवाह बताया है।
वारिस पठान का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से अभी तक ऐसा कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, जिसमें बकरों की बिक्री पर रोक लगाने की बात कही गई हो।
उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, संविधान सबको इजाजत देता है अपना-अपना त्यौहार मनाने का। कुछ लोग ये अफवाह फैला रहे हैं कि आप बकरा बेच-खरीद नहीं सकते। महाराष्ट्र सरकार ने ऐसा कोई नोटिफिकेशन अब तक नहीं निकाला है।
पठान ने आगे लिखा कि हर साल बकरीद पूरी गाइडलाइन्स का पालन करते हुए मनाई जाती है और इस बार भी ऐसा ही किया जाएगा। उन्होंने किसानों की चिंता जाहिर करते हुए कहा कि वे साल भर बकरा पालते हैं ताकि ईद के वक्त कुछ पैसा कमा सकें, क्या सरकार उनका नुकसान करेगी?
आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में वारिस पठान ने दोहराया कि उनकी जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र सरकार ने अभी तक ऐसा कोई बयान नहीं दिया है कि बकरीद के लिए जानवर खरीदे या बेचे नहीं जा सकते।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत एक सेक्युलर देश है, जहां हर धर्म के लोग अपने-अपने त्योहारों को मिल-जुलकर मनाते हैं। उन्होंने विभिन्न धर्मों के त्योहारों का उदाहरण देते हुए कहा कि सभी मिलकर अपने पर्व मनाते हैं।
पठान ने महाराष्ट्र सरकार से जल्द से जल्द एक स्पष्ट नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की है, जिससे जनता में फैली अफवाहों पर विराम लगे और स्थिति स्पष्ट हो सके।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ तत्व देश में आपसी सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों को फोन आ रहे हैं और वे घबराए हुए हैं। पठान ने लोगों को आश्वस्त किया कि अभी तक कोई आधिकारिक निर्णय नहीं आया है।
पठान ने कहा कि कुछ लोगों को शायद यह पसंद नहीं आ रहा कि देश के 140 करोड़ लोग एकता से खड़े हैं, इसलिए वे नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
संविधान सब को इजाज़त देता है अपना अपना त्यौहार बनाने का।
— Waris Pathan (@warispathan) June 2, 2025
कुछ लोग ये अफ़वाह फैला रहे है की आप बकरा बेच ख़रीद नहीं सकते।
महाराष्ट्र सरकार ने ऐसा कोई नोटिफिकेशन अब तक नहीं निकाला है।
हर साल हम बकरी ईद पूरी गाइडलाइनस फॉलो करके बनाते है और इस बार भी बनायेंगे।
किसान साल भर बकरा… pic.twitter.com/WuiA88Emby
सांड का खौफनाक हमला! सींग से उठाया, पटका और कुचला, CCTV में कैद दिल दहलाने वाला मंजर
कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस: कश्मीर को मिली पहली हाई-स्पीड ट्रेन की सौगात
भव्य, दिव्य और अलौकिक: नृपेंद्र मिश्रा ने बताई राम मंदिर की हर बात
लालू यादव से सीखो बच्चों की चिंता करना: प्रशांत किशोर का तंज
सिगरेट मुंह में, टैंकर का ढक्कन खुला, और फिर...धमाका!
अयोध्या में दिखा एलन मस्क के परिवार का सनातनी रंग, रामलला के दर्शन कर वेदों-पुराणों को सराहा
आतंकवाद के खिलाफ चुप्पी क्यों? भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने उठाया सवाल, यूरोपीय देशों को हुई समझ
ब्रह्मोस के आगे चीनी डिफेंस सिस्टम फेल: पाकिस्तान की चिंता, चीन में बहस
भगदड़ में मातम: RCB की जीत के जश्न में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़, 11 की मौत
चिन्नास्वामी भगदड़: RCB देगा मृतकों के परिवारों को 10 लाख का मुआवजा