अयोध्या में राम दरबार समेत आठ मंदिरों के प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर सोने से जगमगा उठा है। मंदिर के गुंबद पर सोने की परत चढ़ाने का काम सोमवार को पूरा हो गया।
विशेषज्ञों की देखरेख में यह कार्य संपन्न हुआ। सोने की परत चढ़ाए जाने से मंदिर की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं। दूर से ही मंदिर चमकता हुआ दिखाई दे रहा है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से जानकारी दी गई थी कि 14 अप्रैल 2025 को श्री रामजन्मभूमि मंदिर, अयोध्या के गर्भगृह के मुख्य शिखर पर कलश की स्थापना विधिपूर्वक की गई थी। इसके बाद ही उस पर सोने की परत चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हुई।
3 जून से 5 जून तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, इस अवसर पर तीन दिवसीय उत्सव मनाया जाएगा।
अनुष्ठान 3 और 4 जून को सुबह साढ़े छह बजे शुरू होकर शाम साढ़े छह बजे तक चलेंगे, जबकि समापन के दिन 5 जून को कार्यक्रम दोपहर एक बजे तक समाप्त हो जाएंगे।
अनुष्ठान 30 मई को परिसर में शिव लिंग की स्थापना के साथ ही शुरू हो गया था। काशी और अयोध्या के 101 वैदिक विद्वान अनुष्ठानों की देखरेख करेंगे, जिसमें ‘यज्ञशाला’ की पूजा, वाल्मीकि रामायण का पाठ, मंत्रोच्चार, चारों वेदों का पाठ और अन्य पारंपरिक समारोह शामिल होंगे।
देवताओं के लिए दो-दो फुट ऊंचे संगमरमर के सिंहासन विशेष रूप से तैयार किए गए हैं। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मूर्तियों को इन सिंहासनों पर रखा जाएगा।
जिन मंदिरों की प्राण-प्रतिष्ठा की जानी है उनमें मुख्य परिसर में स्थित छह मंदिर शामिल हैं। ये मंदिर भगवान शिव, सूर्य देव, गणपति, हनुमान, देवी भगवती और देवी अन्नपूर्णा को समर्पित हैं।
सप्त मंडपम क्षेत्र में स्थित सात मंदिरों की भी प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी, जिनमें ऋषि वशिष्ठ, वाल्मीकि, अगस्त्य, विश्वामित्र, अहिल्या, शबरी और निषादराज जैसे देवता और पूजनीय आकृतियां स्थापित होंगी। शेषावतार मंदिर में लक्ष्मणजी की मूर्ति की भी प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।
राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित किया गया था।
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के अनुसार, मंदिर परिसर में शेष निर्माण कार्य सितंबर या अक्टूबर तक पूरा होने की उम्मीद है। परिसर के भीतर सप्त मंदिर पहले ही बनकर तैयार हो चुके हैं और वहां ऋषियों की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी।
*#WATCH | Ayodhya | Gold-plated Shikhara installed on top of Ram Temple ahead of the 3rd June Pran Pratishtha ceremony of Ram Darbar at the temple pic.twitter.com/bPtkTbbBwU
— ANI (@ANI) June 2, 2025
अमेरिका ने 12 देशों पर लगाया पूर्ण यात्रा प्रतिबंध
क्रिकेट के दीवानेपन का खौफनाक अंजाम: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, 11 की मौत, RCB पर फूटा लोगों का गुस्सा
अमेज़न: हर ऑर्डर पर डिलीवरी चार्ज, कैंसिलेशन पर भी नहीं मिलेगा रिफंड
बिलावल का झूठ यूएन में पकड़ा गया, विदेशी पत्रकार ने दिखाया आईना!
चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़: भीड़ में नहीं जाएगी जान, बस यह तरीका अपनाएं
प्यार में नाकामी: गर्लफ्रेंड के इग्नोर करने पर 40 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक!
राहुल गांधी के सरेंडर वाले बयान पर सियासी भूचाल, शशि थरूर की एंट्री
रांची की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती का 85 वर्ष की आयु में निधन
RCB की जीत बनी मातम, 11 घरों में छाया अंधेरा, मची चीख-पुकार
RCB विजय परेड में भगदड़: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 11 की मौत, 30 घायल