फाइनल से पहले दो विदेशी दिग्गजों का संन्यास, IPL में दिलाई कई जीत!
News Image

IPL 2025 सीज़न अपने अंत के करीब है। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 3 जून को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें पहली बार IPL ट्रॉफी जीतने के लिए मैदान में उतरेंगी।

लेकिन इस बड़े मुकाबले से ठीक पहले दो विदेशी खिलाड़ियों ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। उनके इस अचानक फैसले से क्रिकेट जगत हैरान है। इन दोनों खिलाड़ियों ने IPL में कई यादगार जीत दिलाई हैं।

ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और साउथ अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं।

क्लासेन ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया है। उन्होंने 2 जून को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की। माना जा रहा है कि इस साल अप्रैल में क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के लिए उनकी अनदेखी की गई थी। उनके संन्यास का कारण पारिवारिक बताया जा रहा है। क्लासेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने संन्यास की जानकारी दी।

मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया है। उन्होंने अपनी फिटनेस को संन्यास का कारण बताया है। उनके पैर की चोट उनके प्रदर्शन को प्रभावित कर रही थी। मैक्सवेल को लगा कि वह आगामी 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक शायद नहीं टिक पाएंगे, इसलिए उन्होंने वनडे से संन्यास का फैसला किया।

हेनरिक क्लासेन ने साउथ अफ्रीका के लिए 4 टेस्ट, 60 वनडे और 58 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने टेस्ट में 104 रन, वनडे में 2141 रन और टी20 में 1000 रन बनाए हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 4 शतक और 16 अर्धशतक भी लगाए हैं।

वहीं, मैक्सवेल ने 7 टेस्ट, 149 वनडे और 116 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 339 रन, 3990 रन और 2664 रन बनाए हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

7 सालों की खिसियाहट: प्रयागराज में सड़कों पर मुर्गा बने छात्र, हनुमान चालीसा पढ़ते हुए वीडियो वायरल

Story 1

बिलावल भुट्टो का झूठ बेनकाब: भारत के मुसलमानों पर UN में विदेशी पत्रकार ने दिखाया सच का आईना

Story 1

संजय राउत का चौंकाने वाला दावा: BJP के 27 विधायकों ने किया फोन

Story 1

चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़: भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर उठाए सवाल, कहा- हुई आपराधिक लापरवाही

Story 1

क्या कांग्रेस छोड़ देंगे शशि थरूर? सांसद ने अमेरिका में दिया तीखा जवाब

Story 1

खेत में लता-मुकेश का गाना गाकर छा गया बुजुर्ग जोड़ा, सोशल मीडिया पर वायरल

Story 1

अमेरिका ने 12 देशों पर लगाया पूर्ण यात्रा प्रतिबंध

Story 1

IPL 2025 का सबसे शानदार कैच! इस खिलाड़ी को मिला 10 लाख का इनाम

Story 1

ब्लॉक डील के बाद टाटा टेक का शेयर धड़ाम! एक्सपर्ट की राय - खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

Story 1

RCB का मालिक कौन? 99% लोगों को नहीं है पता, यहां जानिए जवाब!