लंदन में भाजपा सांसद का पाकिस्तान पर हमला: हम कहो ना प्यार है नहीं गा रहे, चेतावनी देने आए हैं!
News Image

लंदन में भारतीय उच्चायोग में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर जमकर धोया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के बाद अब इसे वैश्विक स्तर पर बेनकाब करने के भारत के प्रयासों को उजागर किया।

समिक भट्टाचार्य ने दो टूक शब्दों में कहा कि भारत आज किसी के दरवाजे पर कटोरा लेकर नहीं खड़ा है। हम पूरी दुनिया में घूम रहे हैं। हम यूरोप में आकर किसी के दरवाजे पर कहो ना प्यार है, कहो ना प्यार है नहीं बोल रहे हैं। हम लोग भीख मांगने के लिए इधर नहीं आए हैं। हम लोग यहां उसको चेतावनी देने और सचेत करने के लिए आए हैं, जो आज हमारे साथ हो रहा है वो कल तुम्हारे साथ भी हो सकता है।

उन्होंने पाकिस्तान को चुनौती देते हुए कहा, कितना खून बहेगा, कितना खून तुम लोग बहाओगे? हमारी जनसंख्या 140 करोड़ की है।

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की एक टीम आतंकवाद पर भारत के रुख को दुनिया के सामने रखने के लिए 31 मई 2025 को लंदन पहुंची। प्रतिनिधिमंडल में प्रियंका चतुर्वेदी, अमर सिंह, समिक भट्टाचार्य, डी पुरंदेश्वरी, एम थंबीदुरई, गुलाम अली खटाना और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एमजे अकबर समेत राजदूत पंकज सरन शामिल हैं। यह टीम अपनी यात्रा में विभिन्न थिंक टैंक, सामुदायिक समूहों, प्रवासी नेताओं और सांसदों से मुलाकात कर रही है।

इससे पहले, 30 मई 2025 को ताजिकिस्तान के दुशांबे में ग्लेशियरों पर संयुक्त राष्ट्र (UN) के पहले सम्मेलन में भारत के पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान को घेरा था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के जरिए खुद इस संधि का उल्लंघन कर रहा है और उसे यह कहना बंद करना चाहिए कि भारत ने सिंधु जल संधि को तोड़ा है। उन्होंने पाकिस्तान द्वारा मंच का गलत इस्तेमाल करने और अनावश्यक मुद्दों का उल्लेख करने की कोशिश की कड़ी निंदा की।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: राजा भभूत सिंह अभयारण्य, नए पद और कृषि तकनीक पर ज़ोर!

Story 1

विराट कोहली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL ट्रॉफी उठाने से किया इनकार, जानिए क्यों!

Story 1

अमेरिका में पाकिस्तानियों को क्यों सुननी पड़ी खरी-खरी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Story 1

RCB की जीत से पहले प्रेमानंद जी महाराज ने विराट-अनुष्का को दिया था खास मंत्र!

Story 1

आज रात बच्चे की तरह सोऊंगा - विराट कोहली की बातें सुनकर प्रशंसक हुए भावुक

Story 1

आरसीबी की जीत का जश्न मातम में बदला: भगदड़ में 7 की मौत, बेकाबू थे फैंस

Story 1

चंडीगढ़ में कांग्रेस बैठक में राहुल गांधी का फूटा गुस्सा, गुटबाजी पर नेताओं को सख्त संदेश!

Story 1

देखो, 18 साल वेट किया और तुम...? RCB की जीत पर दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट वायरल!

Story 1

ट्रॉफी जीतते ही विराट कोहली का तंज: इंपैक्ट प्लेयर बनकर नहीं खेल सकता

Story 1

IPL 2025 फाइनल: हवा में उछाल, सीमा रेखा पर लाजवाब कैच! साल्ट ने पलटा मैच!