पंजाब किंग्स के बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज को भी नहीं बख्शा और जमकर रन बनाए।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे क्वालीफायर 2 मुकाबले में इंग्लिस ने बुमराह को खास तौर पर निशाना बनाया। उन्होंने बुमराह के एक ओवर में लगातार चौके और छक्के लगाए, जिससे दर्शक भी हैरान रह गए।
इंग्लिस का यह धमाका पारी के पांचवें ओवर में देखने को मिला। बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे और इंग्लिस स्ट्राइक पर थे। ओवर की पहली गेंद पर इंग्लिस ने चौका मारा।
हालांकि, चौका लगने के बाद बुमराह ने वापसी की और दूसरी गेंद डॉट डाली। ऐसा लगा कि बुमराह वापसी कर लेंगे, लेकिन इंग्लिस के इरादे कुछ और ही थे।
इंग्लिस ने तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा। इसके बाद बुमराह ने फिर चौथी गेंद डॉट डाली। लेकिन इंग्लिस ने हार नहीं मानी और पांचवीं गेंद पर चौका और छठी गेंद पर छक्का मारकर ओवर में कुल 20 रन बटोरे।
इंग्लिस ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों पर 38 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। जब तक वे क्रीज पर रहे, टीम की रन गति को तेज बनाए रखा।
Pressure? What pressure? 😏
— IndianPremierLeague (@IPL) June 1, 2025
🎥 Josh Inglis fights fire with fire and takes on Jasprit Bumrah with handsome hits! 💪#PBKS 64/2 after 6 overs.
Updates ▶ https://t.co/vIzPVlDqoC#TATAIPL | #PBKSvMI | #Qualifier2 | #TheLastMile | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/c4Wp2hXcQx
जर्सी RCB की, पगड़ी पंजाब की: क्रिस गेल का अनोखा अंदाज, फाइनल में दोनों टीमों को सपोर्ट!
जीत के बाद अनुष्का की बांहों में रो पड़े विराट, सुनील शेट्टी ने शेयर किया भावुक वीडियो
RCB बनी IPL 2025 की विजेता, हार्दिक पांड्या ने क्रुणाल को कहा, मुझे तुम पर गर्व है भाई!
कांग्रेस में अंतर्कलह समाप्त! राहुल गांधी ने हरियाणा में फूंकी नई जान, तैयार किया नया प्लान
बेंगलुरु: RCB के जश्न में डूबे फैंस ने लग्जरी कार को पैरों तले रौंदकर किया चूर-चूर!
विराट का रजत को खास तोहफा, विक्ट्री परेड पर बयान से फैंस उत्साहित!
आईपीएल स्टार वैभव सूर्यवंशी को महंगी पड़ी इनाम में मिली कार, भरना पड़ सकता है भारी जुर्माना
पाकिस्तान का धार्मिक कार्ड हुआ फेल, मलेशिया ने दिखाया आईना, भारत के पक्ष में खड़ा
विराट कोहली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL ट्रॉफी उठाने से किया इनकार, जानिए क्यों!
एलन मस्क के पिता एरोल मस्क ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा, कहा - ‘अद्भुत और अकल्पनीय’