दुबई में अफरीदी का भव्य स्वागत: भारतीय समुदाय ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
News Image

दुबई में एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय द्वारा पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम अटैक के बाद तनाव बढ़ गया है।

पाकिस्तान एसोसिएशन दुबई (पीएडी) में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को भारतीय केरल समुदाय ने सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर बहस छिड़ गई है।

सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि जहां एक तरफ अफरीदी भारत की सेना पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भारतीय समुदाय उनका स्वागत कर रहा है।

अफरीदी के पहुंचते ही भारत के केरल समुदाय के सदस्यों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम को रोक दिया और बूम बूम के नारे लगाने लगे, जो कि अफरीदी के खेल शैली से जुड़ा निकनेम है।

इस मौके पर अफरीदी ने कहा, मुझे केरल के लोग बहुत पसंद हैं। हम लोग ग्राउंड में क्रिकेट-क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन ग्राउंड के बाहर हम लोग एक ही इंसान हैं।

जिस क्रिकेटर का भारतीय समुदाय ने इतना सम्मान किया, उसी ने ऑपरेशन सिंदूर के समय भारतीय सेना पर गंभीर सवाल उठाए थे। अफरीदी ने कहा था कि भारतीय सेना मुकाबला नहीं कर सकती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अफरीदी ने कहा था, ये हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं, हमारी फौज इतनी ट्रेंड हो चुकी है कि ये तो हमारा मुकाबला ही नहीं कर पाएंगे।

पहलगाम हमले के बाद से ही अफरीदी लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान में स्थानीय मीडिया संवाददाताओं से बात करते हुए आरोप लगाया कि भारत खुद आतंकवाद को अंजाम देता है, अपने लोगों की हत्या के लिए जिम्मेदार है और फिर इसका दोष पाकिस्तान पर डालता है।

अफरीदी ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के सबूत तक मांगे थे और भारतीय सेना को नालायक तक कहा था।

अफरीदी की तरफ से लगातार भारत के खिलाफ बयान सामने आने के बाद भी दुबई से जो तस्वीर सामने आई है, उसने सभी को चौंका दिया है। जहां क्रिकेटर भारत के खिलाफ बोलते नजर आए हैं, वहीं भारतीय समुदाय उनके सामने नतमस्तक हो गया।

इस बीच, भारत सरकार ने शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर और बासित अली के यूट्यूब चैनल को भारत में बैन कर दिया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पाकिस्तान का धार्मिक कार्ड हुआ फेल, मलेशिया ने दिखाया आईना, भारत के पक्ष में खड़ा

Story 1

आरसीबी की विक्ट्री परेड में भगदड़: चार लोगों की मौत, कई घायल

Story 1

RCB की जीत पर दूल्हे ने रोकी शादी, हॉल में मचाया जश्न!

Story 1

WhatsApp को टक्कर देने आया XChat! जानिए 5 बड़े अंतर, बिना नंबर के भी होगा इस्तेमाल!

Story 1

ई साला कप नामडू: RCB की जीत पर डिविलियर्स, गेल और विराट का भावुक जश्न!

Story 1

मंडप में रुक गई शादी! RCB की जीत का ऐसा जश्न पहले कभी नहीं देखा

Story 1

बिलावल भुट्टो का झूठ बेनकाब: भारत के मुसलमानों पर UN में विदेशी पत्रकार ने दिखाया सच का आईना

Story 1

बाबूलाल मरांडी का सनसनीखेज दावा: हेमंत सोरेन करा सकते हैं हत्या!

Story 1

RCB का मालिक कौन? 99% लोगों को नहीं है पता, यहां जानिए जवाब!

Story 1

साई सुदर्शन ने जीती ऑरेंज कैप, प्रसिद्ध कृष्णा बने पर्पल कैप के हकदार!