जौनपुर जिला अस्पताल में किन्नरों का तांडव, डॉक्टर और कर्मचारी अर्धनग्न होकर पीटे!
News Image

जौनपुर, उत्तर प्रदेश: जौनपुर के शाहिद उमानाथ जिला अस्पताल में इलाज को लेकर किन्नरों ने जमकर हंगामा मचाया। किन्नरों ने डॉक्टर और वार्ड बॉय के साथ मारपीट की।

करीब 15 से 20 किन्नर अस्पताल में पहुंचे और कैबिन में घुसकर डॉक्टर और कर्मचारियों को पीटा। कुछ किन्नर अर्धनग्न अवस्था में थे।

काफी देर तक किन्नर डॉक्टर और कर्मचारियों को पीटते रहे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई। अस्पताल में आए मरीजों के परिजन भी इधर-उधर भागते दिखे और कर्मचारी भी खुद को बचाते नजर आए।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डॉक्टरों ने इन किन्नरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 8:45 बजे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक मरीज का इलाज चल रहा था। तभी कुछ लोग अपने मरीज को लेकर पहुंचे और पहले इलाज की मांग करने लगे।

ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिकता के अनुसार इलाज करने की बात कही तो विवाद शुरू हो गया। विरोध होने पर वे लोग बाहर चले गए और थोड़ी ही देर में दर्जनों किन्नरों के साथ लौटे।

लौटते ही किन्नरों ने डॉक्टर पवन सिंह पर हमला कर दिया। वहां मौजूद नर्सिंग ऑफिसर आशीष सिंह और स्वास्थ्यकर्मी अमित सिंह को भी बेरहमी से पीटा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर किन्नर अर्धनग्न हालत में थे और इमरजेंसी वार्ड की टेबल पर चढ़कर मारपीट कर रहे थे। हमले में तीनों स्वास्थ्यकर्मी घायल हो गए और अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित डॉक्टर पवन सिंह ने कोतवाली में लिखित शिकायत दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस वीडियो और चश्मदीदों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अस्पताल प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

18 साल बाद RCB की जीत, अनुष्का के गले लगकर रोए विराट, विरुष्का मोमेंट वायरल!

Story 1

IPL 2025: RCB की जीत पर अनुष्का का सिर चकराया, विराट स्टेडियम में फूट-फूटकर रोए!

Story 1

गुजरात में कब दस्तक देगा मानसून? 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Story 1

बड़वानी में दहशत: रहस्यमयी जानवर का आतंक, 6 की मौत, 17 घायल!

Story 1

मेरा हीरो रो रहा है... RCB की जीत पर छलके कोहली के आंसू, सोशल मीडिया पर उमड़ा जज़्बातों का सैलाब

Story 1

RCB की जीत से पहले प्रेमानंद जी महाराज ने विराट-अनुष्का को दिया था खास मंत्र!

Story 1

आरसीबी ने जीता आईपीएल 2025 का खिताब, विराट कोहली के छलके आंसू

Story 1

WhatsApp को टक्कर देने आया XChat! जानिए 5 बड़े अंतर, बिना नंबर के भी होगा इस्तेमाल!

Story 1

नहीं तो मंगलसूत्र या मुजरा : राहुल गांधी के बयान पर RJD सांसद मनोज झा की नसीहत

Story 1

ज़ेलेंस्की का इनकार: रूस के 6,000 जमे हुए यूक्रेनी सैनिकों के शव लौटाने का प्रस्ताव ठुकराया