स्विट्जरलैंड के खूबसूरत ब्लैटन गांव में बुधवार को भयानक प्राकृतिक आपदा आई।
आल्प्स पर्वत से एक विशाल ग्लेशियर का हिस्सा टूटकर गांव पर गिरा, जिससे हजारों टन बर्फ, मिट्टी और पत्थर का मलबा गांव की ओर बह गया।
स्थानीय प्रशासन ने संभावित भूस्खलन के खतरे को देखते हुए पहले ही गांव को खाली करा लिया था, लेकिन गांव का 90% हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया है।
ब्लैटन के मेयर मैथियास बेलवाल्ड ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हमने अपना गांव खो दिया। यह अब मलबे के नीचे दब गया है। लेकिन हम इसका पुनर्निर्माण करेंगे।
वैलेस प्रांत के अधिकारी स्टीफन गैंजर ने कहा कि पूरे गांव का अधिकांश हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया है।
19 मई को वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की थी कि पहाड़ के पीछे दरारें दिखाई देने लगी हैं और ग्लेशियर के खिसकने की आशंका है। इस आधार पर गांव को खाली करा लिया गया।
लगभग 300 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, लेकिन एक व्यक्ति अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है।
स्विस पर्यावरण वैज्ञानिक क्रिश्चियन ह्यूगेल का मानना है कि यह आपदा स्थानीय पर्मा-फ्रॉस्ट (स्थायी रूप से जमी बर्फ) के पिघलने के कारण आई, जिससे पहाड़ की स्थिरता कमजोर हो गई।
उन्होंने कहा कि स्विस आल्प्स में पिछली सदी में ऐसी आपदा नहीं देखी गई। वैज्ञानिकों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान के कारण ग्लेशियरों की स्थिति बेहद अस्थिर होती जा रही है।
हिमालय क्षेत्र भी इस संकट से अछूता नहीं है। 2013 में केदारनाथ में ग्लेशियर झील के फटने से 6,000 लोगों की मौत हो गई थी। 2023 में सिक्किम के साउथ लोनक ग्लेशियर से अचानक आई बाढ़ में 100 से अधिक लोग मारे गए या लापता हो गए।
आईपीसीसी की रिपोर्ट के अनुसार यदि तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बढ़ता है, तो हिमालय के ग्लेशियर तेजी से पिघलेंगे और ग्लेशियल झीलों के फटने से आने वाली बाढ़ (जीएलओएफ) और भी विनाशकारी होगी।
INCREDIBLE !!
— Melaine Le Roy (@subfossilguy) May 28, 2025
Here we are... 😱😱😱
After days of overloading and cracks propagating, Birch Glacier collapsed over Blatten today at 3:24 pm and dammed the Lonza river...
Devastating! 😭https://t.co/EgQQjq8YCO pic.twitter.com/gzhf92DRKG
नाराज गर्लफ्रेंड! सिरफिरे आशिक ने चढ़ा बिजली का खंभा, मनाने आया पूरा गांव!
बकरीद 2025: अजमेर मंडी में 2 लाख का बकरा, 120 किलो का ‘अजमेरा’ बना आकर्षण का केंद्र
कोबरा के जाल में फंसे यूट्यूबर मुरली वाले हौसला, अस्पताल में भर्ती!
RCB की जीत के लिए दूल्हे ने रोकी शादी, रस्में छोड़कर देखा मैच!
RCB की ऐतिहासिक जीत: विराट कोहली के आंसू, गेल और डिविलियर्स भी जश्न में डूबे!
गोमांस के शक में भीड़ का कहर, ट्रक में आगजनी, पुलिस मूकदर्शक!
RCB की जीत पर फूटे मीम्स के गुब्बारे, 5-5 बार जीतने वाली टीमों पर फैंस ने कसा तंज!
राहुल गांधी: चीन-पाकिस्तान के पेड एजेंट ? बीजेपी ने सरेंडर शब्द पर जताई कड़ी आपत्ति
यूक्रेन का पलटवार: क्रीमिया को जोड़ने वाला पुल उड़ाया, पुतिन देखते रह गए!
एलन मस्क के पिता एरोल मस्क ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा, कहा - ‘अद्भुत और अकल्पनीय’