लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ कल्याण अपार्टमेंट के पास हुई। पुलिस ने फरार चल रहे एक शातिर अपराधी को गोली मारकर घायल कर दिया।
डीसीपी ईस्ट शशांक सिंह ने बताया कि गाजीपुर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी।
एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ी पुलिस टीम को संदिग्ध लगी।
पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन को तेजी से भगाने की कोशिश की।
पुलिस ने उसका पीछा किया।
गाड़ी असंतुलित होकर एक स्थान पर टकरा गई।
जैसे ही पुलिस पास पहुंची, गाड़ी से उतरे बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी।
पकड़े गए बदमाश की पहचान फरमान पुत्र साबिर अली के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, फरमान के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और फरमान के आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। उसके साथियों की तलाश जारी है।
25 मई को गाजीपुर इलाके में आरोपी फरमान का खाना खाते समय होटल संचालक मुरसलीन से विवाद हो गया था।
फरमान ने अपने साथियों के साथ मिलकर मुरसलीन का लगभग एक किलोमीटर तक पीछा किया और लगातार फायरिंग करता रहा।
पीछा करते हुए उस पर तीन राउंड गोलियां चलाई गईं।
मुरसलीन का इलाज जारी है।
*#WATCH लखनऊ: DCP ईस्ट शशांक सिंह ने कहा, आज सुबह गाजीपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान SHO गाजीपुर की पूरी टीम को एक बिना नंबर प्लेट की सफेद गाड़ी आते हुए दिखी। उन्होंने उससे पूछताछ करने के लिए रोकने का प्रयास किया।… https://t.co/84l651KA3m pic.twitter.com/sQ1coZsYqD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2025
दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
RCB की जीत पर दूल्हे ने रोकी शादी, हॉल में मचाया जश्न!
शशांक सिंह की तूफानी फिफ्टी भी पंजाब किंग्स को जीत न दिला सकी, हार के बाद हुए भावुक
आईपीएल स्टार वैभव सूर्यवंशी को महंगी पड़ी इनाम में मिली कार, भरना पड़ सकता है भारी जुर्माना
वनप्लस 13s: कल भारत में होगा लॉन्च, जानिए क्या होंगे खास फीचर्स!
WhatsApp को टक्कर देने आया XChat! जानिए 5 बड़े अंतर, बिना नंबर के भी होगा इस्तेमाल!
RCB-पंजाब फाइनल: ऋषि सुनक से लेकर अनुष्का शर्मा तक, सितारों से जगमगाया स्टेडियम
तेरी गा.. फाड़ दूंगी : बरेली में गर्लफ्रेंड के लिए लड़कियों में हिंसक जंग, वीडियो वायरल
बकरीद पर विवाद: कभी पानी, कभी रंग, सांस तो लेने दो... - आदित्य ठाकरे का तीखा बयान
जीत के बाद अनुष्का की बांहों में रो पड़े विराट, सुनील शेट्टी ने शेयर किया भावुक वीडियो