मुंबई में मानसून की दस्तक के बाद बारिश से तबाही, अब अगले हफ्ते मौसम का हाल!
News Image

मुंबई में मानसून आधिकारिक रूप से प्रवेश कर चुका है। मई महीने में हुई भारी बारिश ने शहर में तबाही मचाई थी।

आईएमडी वैज्ञानिक शुभांगी भूटे के अनुसार, 26 और 27 मई को क्रमशः लगभग 135 मिमी और 164 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

हालांकि, आने वाले सप्ताह के लिए मौसम का पूर्वानुमान कुछ और ही संकेत दे रहा है। शुभांगी भूटे का कहना है कि आने वाले हफ्ते में मुंबई में बारिश की संभावना नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि 18 मई को हुई बारिश मानसून के कारण नहीं थी, बल्कि एक चक्रवात के कारण हुई थी। मानसून की शुरुआत विशिष्ट मौसम पैटर्न के निर्माण से होती है।

पैटर्न और साइक्लोनिक सिचुएशन के कारण मुंबई में भारी बारिश होती है। वो पैटर्न जब तक नहीं बनेगी तब तक भारी बारिश की संभावना कम है।

मुंबई में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने, शॉर्ट सर्किट और घर की दीवार गिरने की घटनाएं सामने आई थीं।

बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (बीएमसी) के अनुसार, शहर भर में नुकसान को लेकर 79 मामले दर्ज किए गए हैं। इससे यातायात जाम हो गया और दिन भर जलमग्न सड़कों पर चलने वाले यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई।

मुंबई में 25 जगह शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने के मामले सामने आए थे। वहीं, 45 अलग-अलग जगह पेड़ गिरने के मामले दर्ज किए गए हैं।

बीएमसी ने बताया कि 9 जगहों पर भारी बारिश के कारण घर का हिस्सा गिर गया। इसके अलावा, 3 लोगों के घायल होने की सूचना भी मिली है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

विराट कोहली के आंसू नहीं रुके, घुटनों पर बैठकर रो पड़े! 18 साल बाद RCB ने जीता IPL

Story 1

अयोध्या में सनसनी: युवक के छह टुकड़े कर घर में फेंका शव

Story 1

अमेरिका में बिलावल भुट्टो की बोलती बंद, मुस्लिम पत्रकार के सवाल पर झुकाया सिर

Story 1

IPL फाइनल में हार के बाद प्रीति जिंटा सदमे में, आंसुओं को हंसी में छुपाती रहीं!

Story 1

विराट कोहली के आंसू सबने देखे, शशांक सिंह की पीड़ा पर किसी का ध्यान नहीं!

Story 1

RCB की ऐतिहासिक जीत: फाइनल में क्रुणाल का धमाका, कोहली और पाटीदार का झिंगाट डांस!

Story 1

आरसीबी की जीत से बंगलूरू में लाल समंदर , जश्न में डूबा शहर

Story 1

बेंगलुरु: RCB के जश्न में डूबे फैंस ने लग्जरी कार को पैरों तले रौंदकर किया चूर-चूर!

Story 1

RCB ने जीता IPL 2025 का खिताब, दोनों फाइनलिस्ट मालामाल!

Story 1

हमारी आंखों के सामने लड़कियां गिरीं, हमें लौटने की इजाजत नहीं: बेंगलुरु भगदड़ की दर्दनाक दास्तां