जियो हॉटस्टार ने मूड खराब...क्रिमिनल जस्टिस 4 पसंद, फिर क्यों नाराज़ हैं लोग?
News Image

पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस-4 का दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है। यह सीरीज अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ चुकी है। इस सीजन में वकील माधव मिश्रा बनकर लौटे पंकज त्रिपाठी की कहानी बिल्कुल अलग है और सीरीज में कई ट्विस्ट एंड टर्न भी आए हैं।

क्रिमिनल जस्टिस के चौथे सीजन में एक महिला के मर्डर की गुत्थी को सुलझाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। डॉ. राज नागपाल का रोशनी नाम की नर्स के साथ अफेयर होता है, लेकिन उस नर्स की हत्या हो जाती है, जिसका शक सीधा नागपाल और उसकी पत्नी अंजू पर जाता है। हत्या के आरोप में पति और पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाता है।

जियो हॉटस्टार पर क्रिमिनल जस्टिस-4 के केवल तीन एपिसोड ही अभी तक रिलीज किए गए हैं।

इन शुरुआती एपिसोड और पंकज त्रिपाठी की परफॉर्मेंस को सोशल मीडिया पर फैंस का पॉजिटिव रिव्यू तो मिल रहा है, लेकिन इसी के साथ दर्शक जियो हॉटस्टार पर भड़क रहे हैं और उनसे सभी एपिसोड रिलीज करने की डिमांड कर रहे हैं।

तीन एपिसोड रिलीज कर फैंस के बिंज वॉच का मजा खराब करने की वजह से वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे है।

एक यूजर ने लिखा, क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 के सिर्फ 3 एपिसोड रिलीज करके मूड पूरा खराब कर दिया। जियो हॉटस्टार बिंज वॉच का पूरा मजा किरकिरा कर देता है। सभी एपिसोड साथ में रिलीज करो।

दूसरे यूजर ने लिखा, तुम लोग अपने खुद के सब्सक्राइबर क्यों कम करना चाहते हो? क्यों चाहते हो कि क्रिमिनल जस्टिस फ्लॉप हो जाए? कुछ एपिसोड रिलीज करके आप अपना नुकसान कर रहे हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भारत पाकिस्तान के खिलाफ कर रहा था? सांसद ने खोला कई देशों की धारणा बदलने का राज

Story 1

RCB से हार के बाद फफक कर रोए शशांक सिंह, टूटे सपने का दर्द!

Story 1

बकरीद 2025: अजमेर मंडी में 2 लाख का बकरा, 120 किलो का ‘अजमेरा’ बना आकर्षण का केंद्र

Story 1

नथिंग फ़ोन 3: लॉन्च की तारीख, कीमत और फीचर्स हुए उजागर!

Story 1

आरसीबी ने रचा इतिहास, पहले आईपीएल खिताब के पांच महाबली !

Story 1

जीत के बाद आंसुओं पर काबू नहीं रख पाए विराट, घुटनों पर बैठे और फफक-फफक कर रो पड़े

Story 1

बाप रे! बेकाबू सांड का जानलेवा हमला, CCTV में कैद खौफनाक मंजर!

Story 1

अमेरिका में भारत और भाजपा विरोधी नया एजेंडा: सिख संगठनों ने HAF के खिलाफ खोला कानूनी मोर्चा

Story 1

संजय राउत का बड़ा दावा: अगर मैं सच्चाई बोलने की कोशिश करता हूँ तो...

Story 1

जीत के बाद अनुष्का की बांहों में रो पड़े विराट, सुनील शेट्टी ने शेयर किया भावुक वीडियो