जेडीयू सांसद संजय कुमार झा इन दिनों सिंगापुर, जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं। उनका मकसद ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा करना और पाकिस्तान के आतंकवाद का पर्दाफाश करना है।
इस सिलसिले में संजय झा ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में मशहूर यूट्यूबर येचन सी ली उर्फ चार्ली से मुलाकात की। दोनों के बीच हुई मैथिली भाषा में बातचीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
संजय कुमार झा ने इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और इसे एक यादगार पल बताया। चार्ली, जिन्हें कोरियाई बिहारी के नाम से जाना जाता है, बचपन में अपने माता-पिता के साथ पटना आ गए थे और वहीं पले-बढ़े। बातचीत में उनका बिहारी अंदाज साफ झलक रहा था।
चार्ली ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात को अद्भुत अनुभव बताया। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, हमको नर्बसनेस हो रहा था कि ये हमसे क्यों मिलना चाहते हैं? उनकी सहज और हास्यपूर्ण भाषा लोगों को खूब पसंद आ रही है।
बातचीत में बिहार के मशहूर भोजन दही-चूड़ा और मधुबनी शहर का भी जिक्र आया। संजय झा ने मैथिली में पूछा, मधुबनी गेल रहली है? चार्ली ने तुरंत जवाब दिया, हां गेल रहली है, दही चूड़ा मेरा फेबरेट है सर। इस पर संजय झा हंसते हुए बोले, चेहरा तो नहीं लग रहा, लेकिन टोन तो पूरा बिहार वाला है।
इस मुलाकात के बाद चार्ली ने संजय झा से पूछा कि कोरिया आकर कैसा लग रहा है। झा ने कहा कि यह उनकी पहली कोरिया यात्रा है और उन्हें यहां आकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने बताया कि कोरिया सुरक्षा परिषद का सदस्य है और वे यहां यह संदेश देने आए हैं कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने 9/11 जैसे हमलों का उदाहरण देते हुए कहा कि आतंकवाद अब किसी भी देश के दरवाजे पर दस्तक दे सकता है।
नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले सांसद संजय झा और चार्ली की मुलाकात सोशल मीडिया पर छा गई है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इससे न केवल ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही है, बल्कि बिहार की संस्कृति को भी एक नई पहचान मिल रही है। इस पहल से भारत और दक्षिण कोरिया के बीच सांस्कृतिक संबंध मजबूत होने की उम्मीद है।
*यह मुलाकात कुछ अलग और खास थी! 🤩
— Sanjay Kumar Jha (@SanjayJhaBihar) May 28, 2025
सियोल (दक्षिण कोरिया) में यूट्यूबर Yechan C. Lee उर्फ Charlie, जो अपने ठेठ बिहारी अंदाज के लिए कोरियाई बिहारी के नाम से भी जाने जाते हैं, से मिल कर खुशी हुई। चार्ली बचपन में अपने माता-पिता के साथ पटना आ गये थे और यहीं पले-बढ़े।
देखें, एक झलक👇 pic.twitter.com/XSABsMyvCv
बोल तो ऐसे रहे हैं जैसे हर महिला के पति हों...पत्नी को क्यों नहीं देते सिंदूर? : पीएम पर ममता बनर्जी का हमला
कोहली का मुशीर खान पर तंज, दिग्गज ने दिया जवाब!
ऑपरेशन सिंदूर पर बीजेपी विधायक का सवाल: एयरफोर्स के जवान सोए हुए थे, यह नालायकी है!
बस एक और... फाइनल में पहुंचने पर विराट का अनुष्का को खास इशारा!
माइक्रोसॉफ्ट और गूगल में प्लेसमेंट! ये कॉलेज बना B.Tech का नया ठिकाना
कान्स में फुसफुसाहट! जान्हवी कपूर पर भड़के नेटिजन्स, जानिए क्या है खानदानी बीमारी का मामला
नालंदा में कोचिंग डायरेक्टर की बर्बरता: छात्र को बाल पकड़कर डंडों से पीटा, वीडियो वायरल
भारत नहीं, अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर हमला: सीमा पर जंग जैसे हालात, भारी गोलीबारी
किसानों को बर्बाद करने की साजिश: राजस्थान में नकली DAP खाद की 13 फैक्ट्रियां सील!
बारिश में छाते के लिए युवक की अतरंगी हरकत, देखकर कहेंगे - बुद्धि कहां गई?